DehradunNatureउत्तराखंड

प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी

प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी

दिनांक/05/07/2025

Dehradun/Uttarakhandprime 24×7 

देहरादून। उत्तराखंड के चारधाम और यात्रा मार्गों पर शनिवार को बादल मंडराने और हल्की बौछारें पड़ने के आसार हैं। रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून और नैनीताल सहित आसपास के क्षेत्र में गरज-चमक के साथ तीव्र बौछारें पड़ सकती हैं।

देहरादून में धूप और बादलों की आंख-मिचौली चल रही है। गत दिवस बारिश से राहत मिली लेकिन तेज धूप के चलते तापमान में बढ़ोतरी हुई और गर्मी ने बेहाल कर दिया। कभी तेज धूप तो कभी बादल छाने का सिलसिला जारी रहा। देहरादून के आसपास के क्षेत्र में भी बादलों की मिचौली चलती रही और देर रात तक बादल छाने की कारण बारिश के आसार भी बन रहे। कुमाऊं में कहीं-कहीं तीव्र बौछारें पड़ी। वहीं प्रदेश में बारिश के कारण दुश्वारियां बढ़ती ही जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button