
Date/10/03/2026
Dehradun/Uttarakhand prime 24×7
देहरादून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने प्रदेश की आम जन समस्याओं को लेकर ऐतिहासिक गैरसंण विधानसभा भवन घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं का हार्दिक आभार व्यक्त किया है। गणेश गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता जिस उत्साह से हजारों की संख्या में भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों का विरोध करने के लिए आन्दोलनकारियों एवं शहीदों के सपनों की राजधानी गैरसैंण में एकजुट हुए उससे आने वाले समय में प्रदेश की जनता भाजपा सरकारों की जन विरोधी नीतियों तथा अलोकतांत्रिक हिटलरशाही का जवाब कांग्रेस पार्टी को पूर्ण बहुमत के साथ प्रदेश की बागडोर सौंप कर देगी तथा शहीदों और आंदोलनकारियों का गैरसैंण राजधानी का सपना साकार होगा।
प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के कोने-कोने से हजारों की संख्या में पहुंचकर ऐतिहासिक विधानसभा घेराव कर भाजपा की धामी सरकार को चेताने का काम किया है। श्री गणेश गोदियाल ने विधानसभा घेराव कार्यक्रम में प्रदेश के कोने-कोने से हजारों की संख्या में आये कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले दिनों राजभवन घेराव के बाद आज विधानसभा घेराव के इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार को प्रदेश से उखड फेंकने का मन बना दिया है और आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता को भाजपा सरकार की तानाशाही, जनविरोधी नीतियों और कुशासन से छुटकारा मिलेगा।




