Healthउत्तराखंड

पैनेसिया अस्पताल ने कोटद्वार में न्यूरो विभाग के सहयोग से आयोजित किया फ्री मेडिकल कैंप

कोटद्वार। पैनेसिया अस्पताल द्वारा कोटद्वार के सरकारी अस्पताल के निकट अद्विक मेडिकोज में फ्री मेडिकल कैंप आयोजित की गई। इस कैंप को डॉ. संजय चैधरी न्यूरो सर्जरी विभाग के नेतृत्व में चलाया गया जिसके अंतर्गत कोटद्वार शहर एवं आसपास के जगहों से लगभग 200 लोगों ने अपना स्वास्थ्य जांच करवाया एवं इस निशुल्क परामर्श शिविर का लाभ लिया। इस स्वास्थ्य शिविर में, मिर्गी के दौरे स्लिप डिस्क, स्ट्रोक (लकवा), याददाश्त में कमी, रीढ़ की हड्डी का टी.बी, ब्रेन हेमरेज, ब्रेन ट्यूमर, सिरदर्द, माइग्रेन, उल्टी, रीढ़ की हड्ड़ी में दर्द या चोट, दिमाग में खून का थक्का जमना, शरीर के किसी हिस्से में सुन्नपन, बोलने में अंतर आना, शारीरिक असंतुलन, शरीर में अकडन, कमजोरी, याददाश्त में कमी, उठने, बैठने चलने में परेशानी, शरीर में कंपन, मांसपेशियों का कठोर होना, निगलने में कठिनाई आदि समस्याओं का डॉक्टर के द्वारा जांच की गई एवं मौजूद लोगों के लिए खून जांच की निशुल्क सुविधा भी दी गई।इस अवसर पर डॉ संजय चैधरी, न्यूरो सर्जन बताते हैं कि यह हमारे अस्पताल के लिए बहुत ही गर्व की बात है कि अब हम देहरादून, ऋषिकेश के अलावा उत्तराखंड के अन्य जगहों पर भी अपना स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों की जांच करते हैं एवं उनके स्वास्थ्य संबंधित जो भी जानकारियों की जरूरत होती है वह सब हम विस्तार पूर्वक बताते हैं। हम पैनेसिया अस्पताल के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न जिलों में भी इस तरह के स्वास्थ्य शिविर लगाना शुरू कर दिया है, इससे पहले हम नरेंद्र नगर,में भी स्वास्थ्य शिविर लगाए थे और वहां के लोगों को भी हमने सभी प्रकार के जांच एवं दवाइयां मुफ्त में उपलब्ध करवाई थी। उन्होंने कहा हम सभी जानते हैं कि हमारे पहाड़ी क्षेत्रों के दूरदराज के गांवों में स्वास्थ्य संबंधित सभी सुविधाएं उपलब्ध नहीं होने के कारण ग्रामीणों को बहुत से समस्याओं का सामना करना पड़ता है ऐसे में यह आवश्यक हो जाता है कि हम लोगों को उनके आसपास पहुंचकर उनकी मदद पहुंचाएं एवं स्वास्थ संबंधित जो भी समस्या है उसका निवारण करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button