
दिनाँक – 06/10/23
थाना प्रेमनगर
दिनांक 06/11/23 की देर रात्रि थाना प्रेमनगर का सूचना मिली की नंदा की चौकी के पास पेट्रोल पंप के सामने सड़क किनारे खड़े एक व्यक्ति को एक बुलेट मोटरसाइकिल सवार द्वारा टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। उक्त सूचना पर थाना प्रेम नगर से पुलिस बल तत्काल मौके में पहुंचा तथा घायल व्यक्ति को उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टर द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक व्यक्ति की पहचान रवि पुत्र मदन निवासी ढालीपुर, हरबर्टपुर, थाना विकास नगर के रूप में हुई। म्रतक ट्रक ड्राइवर था। घटना के संबंध में जानकारी करने पर मृतक के हेल्पर सौरभ पुत्र करण सिंह निवासी फतेहपुर हरबर्टपुर द्वारा बताया गया कि दिनांक 05/11/23 की देर रात्रि नंदा की चौकी के पास म्रतक के साथी संदीप कुमार का ट्रक संख्या UK 07 CB 3037 खराब हो गया था, इसी दौरान देहरादून की ओर से आते हुए म्रतक द्वारा अपने ट्रक संख्या UK07 CB 0357 को सड़क किनारे लगाकर अपने हेल्पर की सहायता से उक्त ट्रक को ठीक करने के लिए उसके पास पहुँचा, इसी बीच सैलाकुई की ओर से आ रही अज्ञात बुलेट मोटरसाइकिल के चालक द्वारा मृतक को टक्कर मार दी, जिससे वह तथा उसके पास खड़ा हेल्पर सौरव दोनों ट्रक से टकरा गए। दुर्घटना में बुलेट मोटरसाइकिल के हैंडल म्रतक के पेट पर लगने से उसे गंभीर चोटें आयी। अज्ञात मोटरसाइकिल चालक की तलाश की जा रही है। मृतक के शव को बाद पोस्टमार्टम परिजनों के सुपुर्द किया गया है।




