उत्तराखंडदुखद

पूर्णागिरी धाम में भीषण हादसा, पार्किंग में सो रहे लोगों को बस ने रौंदा 5 की मौत

टनकपुर: उत्तराखंड के टनकपुर स्थित पूर्णागिरि धाम में भीषण सड़क हादसा हुआ है।एक बस ने यात्री पार्किंग में सो रहे लोगों को अपनी चपेट में ले लिया. इस हादसे में अब तक पांच लोगों की मौत हो गई है. वहीं, सात लोग जख्मी बताए जा रहे हैं. घायलों को पास के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हादसा उस वक्त हुआ जब सुबह के समय चालक अपनी बस को पीछे कर रहा था और इसी दौरान बस के टायर जमीन पर सो रहे श्रद्धालुओं पर चढ़ गए. इस बीच घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से बस की चपेट में आए श्रद्धालुओं को बाहर निकाला. दुर्घटना में तीन श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई जिनकी पहचान उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के चितौरा के रहने वाले मायाराम (32), बद्रीनाथ (40) तथा बदायूं जिले के बिल्सी की रहने वाली अमरावती (26) के रूप में हुई है .पांच महिलाओं समेत सभी आठ घायलों को उप जिला चिकित्सालय टनकपुर में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button