Mussoorieउत्तराखंड

पुलिस ने मसूरी में चलाया सत्यापन अभियान

पुलिस ने मसूरी में चलाया सत्यापन अभियान

Date/19/03/2026

Mussoorie/Uttarakhand prime 24×7 

मसूरी। उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार राज्य में बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारो, श्रमिको, होम-स्टे, आश्रम, हॉस्टल, होटल एवं अन्य संस्थानों में निवासरत व्यक्तियों के सत्यापन हेतु एक माह तक विशेष ऑपरेशन क्रैक डाउन सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही अपराधों की रोकथाम के दृष्टिगत आकस्मिक चेकिंग अभियान संचालित करने के आदेश दिए गए हैं।

आदेश के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र चौहान के पर्यवेक्षण में थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर पुलिस टीम ने आकस्मिक चेकिंग एवं सत्यापन अभियान चलाया। अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं की चेकिंग की गई तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई। सत्यापन टीम द्वारा मकान मालिकों, होम-स्टे संचालकों, होटल संचालकों एवं स्थानीय निवासियों को किरायेदारों, कर्मचारियों एवं बाहरी व्यक्तियों एवं कबाड़ियों का अनिवार्य पुलिस सत्यापन कराने हेतु जागरूक किया गया। सत्यापन न कराने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई भी की गई। अभियान के अंतर्गत कुल 22 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। जिसमें पुलिस एक्ट की धारा 83 के अंतर्गत 1 चालान कर 10 हजार का अर्थदंड न्यायालय को प्रेषित किया गया। वहीं पुलिस एक्ट की धारा 81 के अंतर्गत 5 चालान कर 1500 संयोजन शुल्क मौके पर वसूला गया। मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई 22 संयोजन चालान, कुल 13500 वसूले गए साथ ही 2 चालान न्यायालय को प्रेषित किए गए। इसके साथ ही 20 चालान नो पार्किंग मे खड़े वाहनो का किया गया। यह अभियान क्षेत्र में कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने, आपराधिक पृष्ठभूमि छिपाकर रह रहे संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान करने तथा संभावित आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। कोतवाली मसूरी पुलिस ने आम जनता से अपील की जाती है कि अपने यहां निवासरत किरायेदारों, कर्मचारियों एवं बाहरी व्यक्तियों का शीघ्र पुलिस सत्यापन अवश्य कराएं। सत्यापन न कराने पर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यातायात नियमों का पालन करें। सत्यापन एवं आकस्मिक चेकिंग अभियान आगामी अवधि तक निरंतर जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button