
दिनांक/22/12/2023
Rudrpur, Uttarakhand primev24x7
रुद्रपुर। कोर्ट से चेक बाउंस के मामले में जारी वारंट के आधार पर रम्पुरा पुलिस ने वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसे कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई कर रही। पुलिस के मुताबिक एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जनपद में वारंटियों की धरपकड़ को पुलिस का अभियान चल रहा है। इसी अभियान के तहत रम्पुरा पुलिस ने एक वारंटी को घर से गिरफ्तार किया। चैकी प्रभारी केसी आर्या ने बताया कि शरीफ अहमद निवासी पहाडगंज रुद्रपुर के खिलाफ कोर्ट से चेक बाउंस के मामले में वारंट जारी हुआ। इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई कर रही।




