उत्तराखंडक्राइम

पुलिस ने एक और साइबर ठग दबोचा

पुलिस ने एक और साइबर ठग दबोचा

दिनांक/02/04/2025

Pauri/Uttarakhandprime 24×7 

पौड़ी। पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरोह के एक और सदस्य को जयपुर राजस्थान से गिरफ्तार किया है। इस गिरोह के सदस्यों पर लोगों को ऑनलाइन एप डाउनलोड कराकर अधिक मुनाफे का लालच देकर ठगी करने का आरोप है। आरोपी का नाम अभिषेक शर्मा बताया जा रहा है।

20 अक्टूबर 2024 को सैम्पी भंडारी, निवासी-धारा रोड पौड़ी ने कोतवाली पौड़ी में शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात व्यक्ति ने उससे क्रिप्टो करेंसी और माइनिंग ट्रेडिंग एप डाउनलोड कराकर 9,20,500 रुपये की साइबर ठगी कर ली। इस आधार पर कोतवाली पौड़ी में मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल तेज की. मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार चन्द्र मोहन के पर्यवेक्षण, पुलिस उपाधीक्षक सदर त्रिवेन्द्र सिंह राणा के निर्देशन और प्रभारी कोतवाली पौड़ी कमलेश शर्मा के नेतृत्व में की गई।

जांच के दौरान पुलिस टीम को पता चला कि यह गिरोह हरियाणा से संचालित हो रहा है। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 21 मार्च 2025 को करन शर्मा को पानीपत, हरियाणा से गिरफ्तार किया था। गिरोह के दूसरे आरोपी अभिषेक शर्मा, निवासी जयपुर, राजस्थान की संलिप्तता भी जांच में सामने आई। वह एक शातिर साइबर अपराधी था, जो बार-बार अपने ठिकाने बदल रहा था। इस कारण एसएसपी पौड़ी द्वारा उसकी गिरफ्तारी पर 5000 रुपये का इनाम घोषित किया गया। पुलिस टीम ने ठोस साक्ष्य एकत्र कर जयपुर से आरोपी अभिषेक शर्मा को गिरफ्तार किया। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button