पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर ने परखी जिला न्यायालय की सुरक्षा, दिए ’जीरो नैग्लीजेंस’ के निर्देश
पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर ने परखी जिला न्यायालय की सुरक्षा, दिए ’जीरो नैग्लीजेंस’ के निर्देश

Date/21/02/2026
Rudraprayag/Uttarakhand prime 24×7
रुद्रप्रयाग। जनपद के न्यायिक परिसरों को अभेद्य बनाने और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर ने जिला एवं सत्र न्यायालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पूरे परिसर का विस्तृत ’सुरक्षा ऑडिट’ कर बारीकियों का जायजा लिया।
एसपी ने अधीनस्थ पुलिस बल के साथ न्यायालय परिसर के प्रत्येक संवेदनशील बिंदु का निरीक्षण किया। सुरक्षा घेरे की मजबूती को परखने के लिए उन्होंने माननीय न्यायालय के प्राधिकृत अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक कर सुरक्षा संबंधी विभिन्न पहलुओं पर गंभीर विचार-विमर्श किया और अधिकारियों से फीडबैक लिया, ताकि किसी भी संभावित कमी को तत्काल दूर किया जा सके।
ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को संबोधित करते हुए एसपी नीहारिका तोमर ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सुरक्षाकर्मियों को उच्च स्तर की सतर्कता, मुस्तैदी और कड़े अनुशासन का पालन करने की हिदायत दी। उन्होंने दोहराया कि न्यायालय की गरिमा और सुरक्षा सर्वाेपरि है, जिसके लिए रुद्रप्रयाग पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस निरीक्षण से सुरक्षा कर्मियों में तत्परता देखी गई।




