Dehradunउत्तराखंड

पीसीसी अध्यक्ष करन माहरा ने चमोली में घटना स्थल का दौरा कर मृतकों के परिजनों से की मुलाकात

उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा ने जनपद चमोली में अलकनंदा नदी के तट पर नमामि गंगे परियोजना स्थल पर हुए हादसे के घटना स्थल का दौरा कर स्थानीय लोगों से बातचीत कर घटना की जानकारी ली तथा मृतकों के परिजनों एवं घायलों से मुलाकात की। उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ घटना का दौरा किया तथा स्थानीय लोगों व कांग्रेसजनों से बातचीत कर घटना की जानकारी ली। उन्होंने यह भी बताया कि करन माहरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिख कर इस घटना के लिए यूपीसीएल के अधिकारियों व कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई की मांग की है।

मुख्यमंत्री को लिखे पत्र मे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने 19 जुलाई, 2023 को जनपद चमोली में नमामि गंगे परियोजना के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में करंट लगने से हुए भीषण हादसे की ओर मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित कराते हुए कहा है कि यूपीसीएल की घोर लापरवाही के चलते इस हादसे में 16 लोगों को असमय अपनी जान गवांनी पडी तथा कई लोग बुरी तरह घायल हुए हैं। श्री माहरा ने कहा कि उन्होंने स्वयं घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति की जानकारी ली जिसमें ज्ञात हुआ कि एक ही परिवार के 4 लोगों की इस हादसे मे मौत हुई है जिनके परिवार में अब केवल महिलाएं रह गई हैं। उन्होंने कहा कि यूपीसीएल की लापरवाही के कारण हुई दिल दहलाने वाली इस घटना के कारण क्षेत्र में भय का माहौल है तथा लोगों में भारी रोष व्याप्त है। पीड़ित परिवारों को राज्य सरकार की ओर से भी अभी तक कोई राहत नहीं मिल पाई है। हादसे में मारे गये लोगों के परिजनों एवं घायलों को तात्कालिक सहायता पहुंचाई जानी नितांत आवश्यक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button