Mussoorieउत्तराखंड

पालिका प्रशासन ने सड़क के किनारे खड़ी 21 रैंटल स्कूटियो को किया जब्त, कार्रवाई से संचालकों में मचा हड़कंप

पालिका प्रशासन ने सड़क के किनारे खड़ी 21 रैंटल स्कूटियो को किया जब्त, कार्रवाई से संचालकों में मचा हड़कंप

Date/05/04/2026

Mussoorie/ Uttarakhand prime 24×7 

मसूरी। नगर पालिका प्रशासन ने पर्यटन नगरी मसूरी में लगातार लग रहे जाम में रैंटल स्कूटियों पर कार्रवाई करते हुए पिक्चर पैलेस लंढौर रोड पर रोड किनारे खड़ी 21 स्कूटियों को जब्त कर वाहन से नगर पालिका ले गये व उनके लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए आरटीओ को पत्र प्रेषित किया जायेगा। जिससे स्कूटी संचालकों में हड़कंप मच गया।

नगर पालिका प्रशासन ने अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन के नेतृत्व में प्रातः ही पिक्चर पैलेस लंढोर पर रोड किनारे खड़ी रैंटल स्कूटियों पर कार्रवाई की जिसमें कई स्कूटियों जब्त कर नगर पालिका ने वाहन में भरकर नगर पालिका प्रागंण ले जाया गया वहीं कई स्कूटियों को चेन लगा कर जब्त किया। जिससे स्कूटी संचालकों में हड़कप मच गया। इस संबंध में नगर पालिका अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन ने कहा कि मसूरी में लग रहे जाम में रोड किनारे खड़ी रैटल स्कूटियों की अहम भूमिका रहती है जिस पर पालिका प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की है व पहले ही दिन 21 रैटल स्कूटियों को जब्त किया है। पालिका अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन ने बताया कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि नगर पालिका शीघ्र ही बड़ी चेन मंगवा रही है ताकि मौके पर ही स्कूटियों को जब्त किया जा सके। वहीं इस बार जो स्कूटियां जब्त की गयी उसमें अधिकतर पर्यटकों की भी थी जो मसूरी घूमने आये थे व रोड किनारे स्कूटियां खडी कर गये थे, जिनका चालान कर छोडा जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसी कड़ी में रोड किनारे खडे वाहनों पर भी कार्रवाई की जायेगी इसके लिए बड़ी संख्या में क्लैंप मंगवाये जा रहे है ताकि उनको मौके पर ही जाम कर दिया जायेगा व उसके बाद चालान कर छोडा जायेगा। उन्होंने यह भी कहा कि मसूरी में हर रोड पर जगह जगह टैक्सियां भी खड़ी हो रही है उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जायेगी, उन्होंने बताया कि हर रोड पर इस तरह की कार्रवाई की जायेगी ताकि रोड किनारे कोई स्कूटी या वाहन न खडा कर सके व यातायात सुचारू हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button