Dehradunउत्तराखंड

पर्वतीय विकलांग सेवा संस्थान ने जरूरतमंद दिव्यांगों को 25 राशन किट बांटी

पर्वतीय विकलांग सेवा संस्थान ने जरूरतमंद गरीब दिब्यांगों को 25 राशन की किटे बांटी जिससे कि वह अपनी खाने पीने की व्यवस्था कर सकें। कार्यक्रम का आयोजन संस्था के प्रदेश अध्यक्ष गुलशन बाहरी के कार्यालय 45 चन्द्र नगर में किया गया स अध्यक्ष ने बताया कि राशन किट में करीब एक महीने के सामान में आटा, चावल, दाल, रिफाइंड, नमक, हल्दी, मिर्च मसाले आदि शामिल हैं।

राशन का बहुत बड़ा योगदान दून इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन स. दविंदर सिंह मान जी का है जो समय समय पर समाज के निर्धनों का सहयोग करते रहते हैँ स उन्होंने दिव्यांगों एवं जरूरतमंदों के हित में संस्था द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना की। राशन पाने वालों में आजाद अली, सुनीता, प्रताप थापा, सुमित, अरुण, सचिन, रमेश आदि शामिल है स इस अवसर ऐडवोकेट तारा, सुनीता, सलमान खान आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button