Mussoorieउत्तराखंड

परिवहन सचिव ने निदेशक विमानपत्तन जौलीग्रांट को पार्किंग शुल्क कम करने के निर्देश दिये

परिवहन सचिव ने निदेशक विमानपत्तन जौलीग्रांट को पार्किंग शुल्क कम करने के निर्देश दिये

Date/02/04/2026

Mussoorie/Uttarakhand prime 24×7 

मसूरी। उत्तराखंड टैक्सी मैक्सी महासंघ के अध्यक्ष सुंदर पंवार ने बताया कि जौलीग्रांट देहरादून विमान पतन में संचालित टैक्सियों से अत्यधिक पार्किंग एवं एयर पोर्ट पर ओला उबर के परमिशन के विरोध में परिवहन मुख्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेश पर परिवहन सचिव बृजेश कुमार संत की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड टैक्सी मैक्सी महासंघ सुंदर सिंह पंवार, एवं निदेशक विमानपत्तन वीसीएच नेगी जॉली ग्रांट एयर पोर्ट देहरादून, एस के सिंह परिवहन आयुक्त, सुनील शर्मा उपायुक्त परिवहन उत्तराखंड, आरटीओ देहरादून संदीप सैनी, अनीता चमोला आरटीओ प्रवर्तन, देहरादून, रश्मि पंत आरटीओ प्रवर्तन ऋषिकेश एवं ’उत्तराखंड टैक्सी मैक्सी महासंघ के प्रतिनिधि मंडल के साथ एक बैठक रखी गई थी जिसमें परिवहन सचिव बृजेश कुमार संत ने निदेशक विमानपत्तन जॉली ग्रांट को आदेशित किया गया है कि 10 दिन के भीतर पार्किंग शुल्क को 345 से कम कर 100 या 150 रुपये तक करने का निर्देश दिया गया है जिसके लिए निदेशक विमानपत्तन जॉली ग्रांट ने आश्वासन दिया है कि 10 अप्रैल तक इस विषय पर कार्यवाही कर दी जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष सुंदर सिंह पंवार एवं प्रतिनिधि मंडल ने उत्तराखंड राज्य के समस्त परिवहन व्यावसायियों के हित को देखते हुए यह फैसला लिया था कि प्रदेश में परिवहन व्यवसायियों की एवं प्रदेश में आने वाले तीर्थयात्रियों का आर्थिक बोझ से शोषण न हो और प्रदेश की छवि पर बुरा असर न पड़े। क्योंकि उत्तराखंड राज्य का यह सी क्लास का एयर पोर्ट है जिसमें पार्किंग दर पूरे भारत वर्ष के सभी ए क्लास के एयर पोर्ट से भी अत्यधिक पार्किंग शुल्क है एवं राज्य में बढ़ रहे परिवहन व्यावसायियों पर प्रति वर्ष 5 प्रतिशत टैक्स को लेकर भी रोक लगाने हेतु अनुरोध किया और इस विषय में बहुत जल्दी परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा से मुलाकात करेंगे। बैठक में शामिल ’उत्तराखंड टैक्सी मैक्सी महासंघ के महासचिव योगेश अग्रवाल, भगवान सिंह पंवार, दीपक भट्ट, यशबीर सिंह पंवार, विजेंद्र कंडारी, हेमंत डंग, संजय सिंह सिंधवाल, चंद्र किशोर, ईश्वर सिंह रौथाण, कुंवर सिंह तडियाल, रमेष रावत, निर्भय गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button