Uncategorizedउत्तराखंडक्राइम

पति के ऊपर पेट्रोल छिड़ककर पति को किया आग के हवाले, महिला फरार

पति के ऊपर पेट्रोल छिड़ककर पति को किया आग के हवाले, महिला फरार

दिनांक/20/04/2025

Bajpur /Uttarakhandprime 24×7 

बाजपुर। घरेलू मामले को लेकर हुई कहासुनी में गुस्साई पत्नी ने पेट्रोल छिड़क कर पति पर ही आग लगा दी। पति के चिल्लाने पर दौड़कर पहुंचे स्वजन ने आग बुझा उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया तो गंभीर स्थिति देख डाक्टर ने प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर रेफर कर दिया। इस मामले में पुलिस मौखिक शिकायत मिलने पर जांच कर रही है। पुलिस को तहरीर मिलने का इंतजार है।

पत्नी वारदात के बाद फरार है और झुलसे पति को हल्द्वानी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यी घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार ग्राम बड़ा भोज बेरिया दौलत निवासी मनिंदर सिंह का अपनी पत्नी पूनम से किसी घरेलू मामले को लेकर विवाद हो गया। तभी गुस्से में पूनम ने मनिंदर पर पेट्रोल छिड़क दिया और जब तक वह अपना बचाव करता पूनम ने माचिस की तीली जलाकर फेंक दी। जिससे मनिंदर पूरी तरह लपटों में घिर गया। उसके चीखने की आवाज दूसरे कमरे से मां सरला व अन्य स्वजन आए और किसी तरह आग बुझाई। बुरी तरह झुलसे मनिंदर को लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचे।मां सरला के अनुसार मनिंदर की करीब आठ साल की बेटी इशिका डरी-डरी सी थी। इस पर बेटे ने बहू से इशिका को ले जाकर उपचार करवा लाने को कहा। इस बात पर उनमें कहासुनी होने लगी। आरोप है कि इतनी सी बात पर पूनम आपा खो बैठी। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी हासिल की। मनिंदर खेती-बाड़ी करता है। सीओ बाजपुर विभव सैनी ने बताया कि पुलिस स्टेशन बेरिया दौलत क्षेत्र में घरेलू कहासुनी के बाद महिला के अपने पति को पेट्रोल छिड़क कर लगाने का मामला संज्ञान में आया है। अभी तहरीर नहीं मिली है लेकिन मौखिक शिकायत पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है। तहरीर मिलने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button