Dehradunउत्तराखंडक्राइम

नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में हुई चोरी की घटना में दून पुलिस की कार्यवाही

चोरी की घटना में सम्मिलित एक वांछित सहअभियुक्त को दून पुलिस ने गिरफ्तार

दिनांक: 08-10-25

Dehradun/ Uttarakhandprime 24×7 

थाना नेहरू कॉलोनी

वादी प्रमोद त्यागी निवासी अशोक विहार देहरादून द्वारा थाना नेहरू कॉलोनी पर आकर एक प्रार्थना पत्र दिया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके घर पर खड़ी कार से कुछ नगदी व सोना चांदी का सामान चोरी कर लिया है, जिस सम्बन्ध में थाना नेहरू कॉलोनी पर मु0अ0स0 325/25 धारा 305(ए) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। जिसमें पूर्व में थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। अभियुक्त से पूछताछ के दौरान घटना में अभियुक्त के एक अन्य साथी का सम्मिलित होना भी प्रकाश में आया। जो घटना के बाद से ही अपनी गिरफ्तारी से बचने हेतु लगातार फरार चल रहा था तथा जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार उसके सभी सम्भावित स्थानों पर दबिशें दी जा रही थी।

पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप घटना में फरार चल रहे अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर दिनांक: 07-10-25 को छपार मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से घटना चोरी की गयी नगदी व अन्य सामान बरामद हुआ।

 

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त*: हरिओम त्यागी पुत्र स्वर्गीय बाबूराम त्यागी निवासी ग्राम खाई खेड़ी थाना पुरकाजी उत्तर प्रदेश उम्र 58 वर्ष।

 

*बरामदगी*

(1)- एक सोने का सिक्का

(2)- 7000 रूपये नगद।

 

*पुलिस टीम*

(1) उ0नि0 प्रवीन पुंडीर चौकी प्रभारी बायपास थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून।

(2) का0 श्रीकांत ध्यानी

 

*एसओजी देहरादून:*

(1) का0 विपिन कुमार

(2) का0 ललित कुमार

(3) का0 पंकज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button