Nanitalउत्तराखंड

निर्माणाधीन बिल्डिंग की छत गिरी, दो मजदूर दबे

निर्माणाधीन बिल्डिंग की छत गिरी, दो मजदूर दबे

दिनांक/17/06/2025

Nanital/uttarakhandprime 24×7

नैनीताल। जिला मुख्यालय हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र के फतेहपुर में निर्माणाधीन बिल्डिंग की छत गिर गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे में मलबे के नीचे दो मजदूर दब गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए घटना पहुंची।

हल्द्वानी सिटी एसपी प्रकाश चंद्र ने बताया कि यहां पर एक शॉपिंग कॉम्पलेक्स बन रहा था, जिसका कुछ दिनों पहले ही लेंटर डाला गया था। आज लेंटर खोलने के दौरान जैसे ही शटरिंग हटाई गई, तभी छत नीचे गिर गई। छत से गिरे मलबे के नीचे दो मजदूर दब गए थे, जिनका पुलिस और अग्निशमन की टीम ने रेस्क्यू किया। दोनों मजदूरों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. दोनों मजदूर खतरे से बाहर हैं।

घायल मजदूर यूपी के बरेली के रहने वाले हैं। इनके नाम जाहिद व इकराम हैं। पूरी घटना की जांच जिला प्रशासन को दी गई है। जिला प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है। प्रथम दृष्यता मामला ठेकेदार की लापरवाही का सामने आया है। एसपी सिटी प्रकाश चंद्र के मुताबिक पूछताछ में ठेकेदार ने बताया कि फतेहपुर में कॉम्प्लेक्स निर्माण चल रहा है, जहां तीन मंजिल पर लेंटर का काम चल रहा था, इसी दौरान हादसा हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button