Dehradunउत्तराखंड

निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

Date/14/02/2026

Dehradun/Uttarakhand prime 24×7 

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कंडोली धोरण खास वार्ड स्थित शिव मंदिर परिसर में एक निजी संस्था द्वारा आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का उद्घाटन किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र भी वितरित किए।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया और उपस्थित चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों से शिविर में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है और ऐसे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण हैं। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से अपील की कि वे इस शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। इस दौरान कैबिनेट मंत्री जोशी ने आयोजकों को आयोजन के लिए बधाई भी दी। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा सामान्य स्वास्थ्य जांच, ब्लड प्रेशर, शुगर परीक्षण सहित विभिन्न जांचें निःशुल्क की गईं। बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ लिया। कार्यक्रम के दौरान पार्षद अल्पना राणा, आयोजक दीपिका कपूर, महामंत्री सुरेंद्र राणा, आशीष थापा, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button