नाटक के माध्यम से स्वच्छता का संदेश, गीले-सूखे कूड़े को अलग रखने की अपील
अगस्त्यमुनि में नगर पंचायत की पहल, एसएचजी महिलाओं ने किया जागरूकता कार्यक्रम

Date/11/03/2026
Rudraprayag/Uttarakhand prime 24×7
रुद्रप्रयाग। नगर पंचायत अगस्त्यमुनि की ओर से स्वच्छता जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) की महिलाओं के सहयोग से नाटक मंचन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं ने गीले और सूखे कूड़े को अलग-अलग रखने का संदेश देते हुए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
नाटक के जरिए महिलाओं ने बताया कि घरों से निकलने वाले गीले और सूखे कूड़े को अलग-अलग डस्टबिन में रखना जरूरी है, ताकि कचरे का सही तरीके से निस्तारण किया जा सके। साथ ही नगर पंचायत द्वारा उपलब्ध कराए गए कूड़ेदानों का नियमित और सही उपयोग करने की अपील भी की गई।
कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता को लेकर उपस्थित लोगों को शपथ भी दिलाई गई तथा आसपास के क्षेत्र को साफ-सुथरा रखने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष राजेन्द्र गोस्वामी, अधिशासी अधिकारी निकिता भट्ट सहित अन्य जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे।




