हल्द्वानी। नशे के सौदागर को बनभूलपुरा थाना पुलिस ने पकड़ते हुए उसके पास नशे के इंजेक्शन का जखीरा बरामद हुआ है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश किया है। जानकारी के अनुसार बनभूलपुरा थाना प्रभारी नीरज भाकुनी को मुखबिर ने सूचना दी कि एक युवक गोला में बनी पार्किंग के पास नशे के इंजेक्शन बेच रहा है सूचना पाकर नीरज भाकुनी ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच कर तस्कर की घेरा बंदी करते हुए गिरफ्तार कर लिया तलाशी लेने पर उसके पास से 18 नशे के इंजेक्शन बरामद हुए हैं। आरोपी ने अपना नाम मोहम्मद शमशाद निवासी नई बस्ती ठोकर बताया। नीरज भाकुनी ने बताया पकड़ा गया आरोपी पहले भी जेल जा चुका है। सफलता पाने वाली टीम में एस आई संजीत राठौड़, कॉस्टेबल दिलशाद, रिजवान, परवेज, मुन्ना, शामिल थे।
Related Articles
Check Also
Close
-
केदारनाथ धाम का पैदल मार्ग एक हफ्ते में खुल सकताAugust 9, 2024




