
दिनाँक: 18-01-24
Dehradun, Uttarakhand prime 24×7
मां0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के विजन *”ड्रग फ्री देवभूमि 2025″* के विजन को साकार करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में अवैध नशा तस्करी के कारोबार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु कडे निर्देश निर्गत किये गये है। जिसके अनुपालन में सभी थाना क्षेत्र में नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
*01: कोतवाली पटेलनगर:*
*510 ग्राम अवैध चरस के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार
दिनांक 18-01-24 को कोतवाली पटेलनगर पुलिस द्वारा दून यूनिवर्सिटी के पीछे खाली प्लाट से 01 अभियुक्त को 510 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्व कोतवाली पटेलनगर पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त*:
अंकित कुमार प्रजापति पुत्र बलवन्त कुमार निवासी आमवाला रायपुर जनपद देहरादून उम्र-26 वर्ष ।
*बरामदगी:* अवैध चरस 510 ग्रा0:
*पुलिस टीम*
1- उ0नि0 श्री प्रमोद शाह चौकी प्रभारी बाजार कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून ।
2-कानि0 विनोद कुमार
3-कानि0 अनिल कुमार
4-कानि0 मौ0 एहसान एएनटीएफ
*02: कोतवाली ऋषिकेश*:
*250 ग्राम अवैध चरण के साथ एक अभियुक्त आया दून पुलिस की गिरफ्त में*
दिनांक: 17-01-24 को कोतवाली ऋषिकेश पुलिस द्वारा भरत विहार के पास से 01 अभियुक्त को एक्टिवा स्कूटी संख्या: यू0के0-14- बी-3049 से चरस की तस्करी करते हुए कुल 250 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। घटना में प्रयुक्त स्कूटी को मौके पर सीज किया गया।
*नाम पता अभियुक्त*
शुभम शर्मा पुत्र राजीव शर्मा निवासी सुभाष नगर बनखंडी ऋषिकेश उम्र 23 वर्ष
*बरामदगी:*
1-कुल 250 ग्राम अवैध चरस
2-एक एक्टिवा स्कूटी संख्या : यू0के0-14-बी-3049

*पुलिस टीम*
1-उप निरीक्षक अमनदीप सिंह
2-कांस्टेबल विकास
3-कांस्टेबल अभिषेक




