Uncategorized

नववर्ष प्रतिपदा पर 2100 दीपों से जगमगा उठा घंटाघर

ब्राह्मण समाज ने किया अनूठा आयोजन

देहरादून। नववर्ष प्रतिपदा पर आज राजधानी का ऐतिहासिक घंटाघर 2100 दीपों की कतारों से चमचमा उठा। वहां से गुजरने वाला हर कोई नववर्ष के इस अनूठे कार्यक्रम को देखकर प्रफुल्लित हो उठा। उक्त कार्यक्रम का आयोजन विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी नगर के करीब एक दर्जन ब्राह्मण संगठनों के संयुक्त मंच ब्राह्मण समाज महासंघ द्वारा आयोजित किया गया। दीप प्रज्जवलन से पूर्व मुख्य अतिथि महापौर सुनील उनियाल गामा ने नगर के विद्वान धर्माचार्यों द्वारा विधिविधान से मंत्रोच्चार के साथ पूजन संपन्न कराया। वहां पर सैकड़ों की संख्या में उपस्थित ब्राह्मणों द्वारा भारतमाता की जय, सनातन धर्म की जय, ब्राह्मण एकता जिंदाबाद, भगवान परशुराम जी के जय के नारों से वातावरण गुंजायमान होउठा।इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित भाजपा के प्रांतीय महामंत्री (संगठन) अजेय जी एवम वरिष्ठ समाजसेवी लाल चंद शर्मा का भी स्वागत किया गया। इनके अतिरिक्त नगर के अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर मुख्य रूप से संरक्षक आचार्य पवन कुमार शास्त्री, महासंघ के अध्यक्ष प्रमोद मेहता एडवोकेट, महामंत्री शशि शर्मा उपाध्यक्ष, थानेश्वर उपाध्याय कोषाध्यक्ष, राजेश शर्मा, एस पी पाठक, डा. वी डी शर्मा, मनमोहन शर्मा, राजेंद्र व्यास, अरुण कुमार शर्मा, सोमदत्त शर्मा, राजकुमार शर्मा, भारती व्यास, राजकुमार शर्मा, राजेंद्र शर्मा, विनोद शर्मा, पंडित शशिकांत दूबे, सूर्य प्रकाश शर्मा, गौतम जी, गौरव बख्शी, अरविंद शर्मा, रामप्रसाद उपाध्याय, संजय दत्ता, हर्षवीर जी आदि मुख्यरूप से उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button