Health

नए वैरिएंट XBB1.16 के मिले 610 केस; स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से किया मॉक ड्रिल का आह्वान

नई दिल्ली। इनसाकॉग के आंकड़ों के मुताबिक, 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में नए वैरिएंट XBB1.16 नमूने पाए गए हैं। इस वैरिएंट के कारण सामने आने वाले कोविड मामलों की सबसे अधिक संख्या महाराष्ट्र (164) और गुजरात (164) में पाई गई है।देशभर में कोविड के XXB 1.16 वैरिएंट के कुल 610 मामले दर्ज किए गए हैं। कोरोना वायरस के मामलों में हालिया वृद्धि के पीछे यह वैरिएंट हो सकता है। इंडियन SARS-CoV-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (इनसाकॉग) के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। इनसाकॉग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत स्थापित मंच है जो कोविड-19 की जीनोम सिक्वेंसिंग और वायरस की भिन्नता का अध्ययन व निगरानी करता है। इसे दिसंबर 2020 में गठित किया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button