DehradunSportsउत्तराखंड

द्वितीय यूनाइटेड वॉरियर कप 2023 ऑल इण्डिया कराटे प्रतियोगिता का शुभारंभ

द्वितीय यूनाइटेड वॉरियर कप 2023 ऑल इण्डिया कराटे प्रतियोगिता का शुभारंभ

Dehradun, Uttrakhandprime24x7

आज दिनांक 08.10.2023 को मसूरी के टाउन हाल में द्वितीय यूनाइटेड वॉरियर कप 2023 ऑल इण्डिया कराटे प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल द्वारा रिबन काट कर किया गया एवम क्रिक्रेट एसोसिएशन फॉर फिजिकल चैलेंज अध्यक्ष रूप चंद गुरुजी, मसूरी स्पोर्ट एसोशिएशन अध्यक्ष सूरत सिंह रावत, विजेंद्र पुंडीर,रफीक अहमद, अनिल सिंह,द्वारा खिलाडियों का परिचय लेके शुरू किया गया ।

इस प्रतियोगिता में देश के लगभग 14 राज्यो ( उत्तराखंड,उत्तर प्रदेश, पंजाब, दिल्ली,हरियाणा, राजस्थान,मध्यप्रदेश,बिहार,हिमाचल प्रदेश, असम, पश्चिम बंगाल,आंध्रप्रदेश,तेलंगाना, महाराष्ट्र) के खिलाड़ियों ने भाग लिया ।

प्रतियोगिता का शुभारंभ मसूरी गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने स्वागत गीत गाकर किया प्रतियोगिता में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी मसूरी गर्ल्स इंटर कालेज द्वारा किया गया ।

प्रतियोगिता में सब जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक – जय बिष्ट, यादवी, सिद्धि बिष्ट, हंशु शर्मा, मनकीरत कुमार, दीक्षित चौधरी,मेघा, ने जीता (रजत पदक – कल्पना, रितिशा, कनिष्का, आसमीन खान,अनामिका, वान्या ने जीते ( कांस्य पदक – पल्लवी, निति,प्रियंका, अग्रिमा कुमारी,हरगुन कौर,वर्णिका, पत्रातिका,अलीशा खान, अवन्या, देनीली, शीफा,ने जीता ।

“कैडेट वर्ग “में स्वर्ण पदक – नमी थपलियाल, ऋतिशा, जैसमीन खान, आफरीन खान, यादवि, कर्णिका भारद्वाज, अरसान खान, कृति चक्रवर्ती, सोहैल खान,फरमान खान , रिहान खान,वंशिका शर्मा, अयान खान,ऋतिक कुमार, शाहिद खान, ने जीता ( रजत पदक – कृति, सिद्धि, आफरीन खान, मान्या भारद्वाज,योगेश कुमार, अंशुल बोरा, जिशान खान, वैष्णवी सिंह ने जीता, ( कांस्य पदक – परी शर्मा, अनुष्का,सोना, विदिषी,अनुष्का शर्मा, सौम्या यादव, अंजली, अलीशा ने जीता।

प्रतियोगिता में मसूरी स्पोर्ट एसोशिएशन अध्यक्ष सूरत सिंह रावत, कोषाध्यक्ष रफीक अहमद,वरिष्ठ पत्रकार विजेन्द्र पुंडीर, प्राध्यापक अनिल सिंह अन्नू, प्राध्यापक चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय भीष्म सिंह, ऑर्गनाइजिंग सचिव, सिहान सिराज अहमद, फेडरेशन अध्यक्ष पवन सिरोही, रेफरी कमिशन के चेयरमैन मेहताब आलम, फेडरेशन दिल्ली सचिव एस. एस. खान, ऑर्गेनाइजिंग कॉर्डिनेटर सिहान सौदागर सलीम खान, संगठन के सदस्य – नीरज शर्मा, हर्ष गौतम, सिद्धांत,वसीम राजा,मोनू,सचिन चौधरी,लोकेश, सपना,आरिफ, डॉली,अंशुल, लवली, रश्मि, मुरसलीन, रंजीत,अनिल, बंटी सिद्दीकी, ओम सैनी, आजाद खान आदि उपस्थिति रहे ।

इस प्रतियोगिता को संपन्न कराने में मसूरी स्पोर्ट एसोशिएशन का विशेष योगदान रहा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button