Rudrapurउत्तराखंडदुखद

दो वाहनों की टक्कर में एक की मौत, कई घायल

दो वाहनों की टक्कर में एक की मौत, कई घायल

दिनांक/29/03/2025

Rudrapur/Uttarakhandprime 24×7 

रूद्रपुर। पुलभट्टा थाना क्षेत्र में दो वाहनों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। वहीं अन्य कई घायल हो गए। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है। घायलों का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलभट्टा थाना क्षेत्र के शंकर फार्म के पास एक टाटा एस गाड़ी ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। जिसके बाद ई-रिक्शा अनियंत्रित हो बाइक से जा टकराया। इस दौरान बाइक में बैठे अंबा प्रसाद और गिरीश घायल हो गए। जबकि ई-रिक्शा चालक समेत तीन घायल हो गए। आनन फानन में पांचों घायलों को किच्छा अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टर ने बाइक सवार अंबा प्रसाद, निवासी बहेड़ी को मृत घोषित कर दिया। जबकि ई-रिक्शा चालक नन्हे शाह को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। अन्य घायलों का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button