Haldwaniउत्तराखंडदुखद

दो कारों की आपस में टक्कर के बाद लगी आग, एक व्यक्ति की मौत, पांच लोग घायल

दो कारों की आपस में टक्कर के बाद लगी आग, एक व्यक्ति की मौत, पांच लोग घायल

दिनांक/27/04/2025

Haldwani/Uttarakhandprime 24×7 

हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी में बड़ा हादसा हो गया। गौलापार के प्रतापपुर मोड पर दो कारों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। इसके बाद दोनों कार में भयंकर आग लग गई। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई।

वहीं, करीब पांच लोग घायल हैं। घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल भिजवाया गया है। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि एक कार उत्तर प्रदेश की और दूसरी कार पिथौरागढ़ की थी। हादसे में झूलाघाट पिथौरागढ़ के एक व्यक्ति की मौत हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button