Dehradunउत्तराखंडक्राइम

दून पुलिस की नशे के विरुद्ध एक और प्रभावी कार्यवाही

03 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ 02 अभियुक्तो को किया गिरफ्तार

Dehradun, Uttrakhandprime24x7

मुख्यमंत्री उत्तराखंड के *” ड्रग फ्री देवभूमि 2025″* के विज़न को साकार करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन में दून पुलिस द्वारा लगातार नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 21/10/23 को थाना प्रेमनगर पर गठित पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैकिग के दौरान सुद्धोवाला चौक के पास से 02 अभियुक्तो 1- टेकचंद पुत्र रिशाल सिंह 2. देवेंद्र सिंह पुत्र रामस्वरूप को 03 किलोग्राम अवैध गांजा मय मोटर साईकिल UK07AG-4254 के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त सन्दर्भ मे थाना प्रेमनगर पर मु0अ0सं0-211/23 धारा 8/20/29/60 NDPS ACT पंजीकृत किया गया।

 

*पूछताछ का विवरणः*

अभियुक्तों से बरामद माल के संबंध में पूछने पर उनके द्वारा उक्त गांजे को मांगेराम निवासी कारगी चौक देहरादून से खरीदकर लाना तथा छोटी-छोटी पुड़ियाओं में थोड़ी-थोड़ी मात्रा में सेलाकुई व सिद्धूवाला क्षेत्र में ऊंचे दामों पर बेचना बताया गया।

 

*नाम पता अभियुक्त* –

1- टेकचंद पुत्र रिशाल सिंह निवासी ग्राम रसूलपुर नगला बिसार, थाना शिकारपुर, जिला बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश हाल पता छोटी बस्ती सहसपुर देहरादून उम्र 22 वर्ष

2- देवेंद्र सिंह पुत्र रामस्वरूप निवासी ग्राम, छीतूपुर नागला, थाना आसियान जिला हाथरस, उत्तर प्रदेश हाल पता झुग्गी झोपड़ी बस्ती, नंदा की चौकी, प्रेमनगर, उम्र 31 वर्ष

 

*पुलिस टीमः-*

1- थानाध्यक्ष पी.डी.भट्ट

2- उ0नि0 नरेंद्र बिष्ट

3- कानि0 1657 प्रदीप

4- कानि0 857 बृजपाल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button