Dehradunउत्तराखंड

दिव्य ज्योति वेद मन्दिर ने आयोजित किया 15 दिवसीय रुद्राष्टाध्याय्यभ्यासः अनुष्ठान

दिव्य ज्योति वेद मन्दिर ने आयोजित किया 15 दिवसीय रुद्राष्टाध्याय्यभ्यासः अनुष्ठान

Date/24/01/2026

Dehradun/Uttarakhand prime 24×7 

देहरादून। दिव्य ज्योति वेद मन्दिर, शोध-आधारित शैक्षणिक संस्थान, द्वारा एक वृहद् राष्ट्रिय सँव्विद् रुद्राष्टाध्याय्यभ्यासः का आयोजन किया गया। इस अद्वितीय कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली स्थित दिव्य धाम आश्रम, क़ुतुबगढ़ रोड, जटखोड़ मोड़, दिल्ली में आयोजित किया गया। इस पन्द्रह दिवसीय आवासीय कार्यक्रम में सम्पूर्ण भारतवर्ष से लगभग 500 ब्रह्मज्ञानी वेद पाठी सामूहिक वैदिक मन्त्रोच्चारण हेतु एकत्रित हुए। यह सँव्विद् दो चरणों में आयोजित किया गया, 11 जनवरी से 15 जनवरी तक (प्रातः 7 बजे से रात्रि 7ः30 बजे तक) ब्रह्मज्ञानी वेदपाठी भाइयों हेतु व 18 जनवरी से 22 जनवरी (प्रातः 7 बजे से रात्रि 7:30 बजे तक) तक ब्रह्मज्ञानी वेद पाठी बहनों हेतु।

कार्यक्रम सामूहिक ध्यान व वेदमन्त्रोच्चारण के साथ आरंभ हुआ व साथ ही, वैदिक शिक्षा एवं प्रातिशाख्यों पर विशिष्ट सत्र भी आयोजित किया गया। संस्कृत आभा से ओत-प्रोत इस कार्यक्रम को अधिक रोचक बनाने हेतु विभिन्न गतिविधिया जैसे एकल उच्चारण, संस्कृत सम्भाषण, आरोह क्रम पाथ सत्र इत्यादि सम्मिलित किये गए जिसके माध्यम से सभी के भीतर संस्कृत और वेदों के अध्ययन हेतु और रूचि बढ़ी। इस राष्ट्रीय सँव्विद् में 7 से 70 वर्ष की आयु के सभी प्रतिष्ठित पदों पर नियुक्त, पीएच.डी विद्वान, कोर्पोरेट्स एवं स्कूली विद्यार्थी जन सम्मिलित हुए। दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या, साध्वी दीपा भारती जी, वैश्विक कार्यकारिणी अध्यक्षा, द्वारा वर्णोच्चारण व मन्त्रोच्चारण की स्पष्टता पर विशिष्ट सत्र लिए गए। साथ ही, स्वामी नरेन्द्रानंद जी, सचिव, दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान, स्वामी अदित्यानंद जी, अध्यक्ष, दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान व अन्य प्रचारकों दारा विशेष व्याख्यान भी राष्ट्रीय सँव्विद् में सम्मिलित रहे। कार्यक्रम में 22 जनवरी को सायं 4 बजे से 6ः30 बजे तक एक विशेष सत्र भी आयोजित किया गया जिसके अंतर्गत देश के विभिन्न प्रान्तों से वैदिक विद्वान् व् वैदिक अनुरक्तों ने सभा को संबोधित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button