
Date/08/11/24
Dehradun/Uttarakhandprime24x7
आज दिनांक 8 नवंबर को दिल्ली पब्लिक स्कूल द्वारा इंटर स्कूल बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें दिल्ली पब्लिक स्कूल सहित 15 स्कूलों के लगभग 250 बालक एवं बालिकाओं ने प्रतिभाग किया जिसमें मुख्य अतिथि की भूमिका स्कूल की प्रधानाचार्य श्री बी.के सिंह एवं विशिष्ट अतिथि की भूमिका स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती सुजाता सिंह ने निभाई प्रतियोगिता का सुभारंभ करते हुए स्कूल के प्रधानाचार्य ने बताया कि “जीत का मतलब है अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना। अगर आपने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है, तो आप जीत गए हैं।”

यह उद्धरण खेल में सिर्फ़ परिणाम के बजाय प्रयास, समर्पण और अपना सब कुछ देने के महत्व पर ज़ोर देता है।एवं निर्णायक मण्डल में चेयरमैन की भूमिका श्री दिनेश असवाल सर एवं जज की भूमिका हर्ष मरतोलिया, अभिषेक गुरुंगं,नितिन रमोला, सुजल अग्री,सूर्या,दिव्यांशु,आंकित ने निभायी
प्रतियोगिता में बालिकाओं के मैच का शुभारंभ दिल्ली पब्लिक स्कूल और साइग्रेस के मध्य हुआ जिसमे दिल्ली पब्लिक स्कूल की बालिकाओं ने साइग्रेस की बालिकाओं को 31-08 के अंतर से हराया वहीं बालकों के मैच का सुभआरंभ विवेकानंद और न्यू एरा के मध्य हुआ जिसमे विवेकानंद ने न्यू एरा को 22-06 से हराया

प्रतियोगिता में बालिकाओं का फाइनल मुकाबले में सेंट ज्यूडस स्कूल ने दिल्ली पब्लिक स्कूल देहरादून को 15 /26 के स्कोर से हराकर जीत अपने नाम की ।
प्रतियोगिता में बालकों का फाइनल मुकाबले में केवी एफ.आर.आई ने दिल्ली पब्लिक स्कूल देहरादून को 18/26 के स्कोर से हराकर जीत अपने नाम की ।

प्रतियोगिता का समापन दिल्ली पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य श्री बी.के सिंह जी के द्वारा विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और पदक देकर किया गया उन्होंने बताया कि आज के समय को देखते हुए बच्चो के शारीरिक विकास के लिए खेल एक औषधी की तरह है बच्चे खेलकर अपने आप को स्वस्थ और मज़बूत बना सकते हैं जिससे वो विपरीत परिस्थिति में उसका डटकर सामना कर सके
मैं सभी खिलाड़ियों को बधायी देता हूँ और उनके उज्ज्वल भविष्य की कमना करता हूँ।
प्रधानाचार्य



