उत्तराखंडक्राइम

दहेज की खातिर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला

दहेज की खातिर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला

 

बाजपुर।  उत्तराखंड प्राइम 24/06/23

विवाहिता ने दहेज की खातिर पति व अन्य ससुराल वालों पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

ग्राम हरिपुरा हरसान निवासी किरन देवी पुत्री फूल सिंह ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि करीब दो साल पहले उसकी शादी ग्राम भीकमपुरी तीसरी गुड्डे वाली क्षेत्र बाजपुर निवासी लक्ष्मण सिंह पुत्र चऊआ सिंह के साथ हुई। उसका एक साल का बेटा भी है। उसका पति लक्ष्मण सिंह को नशे की लत पड़ जाने के कारण आए दिन गाली-गलौज व मारपीट करता है। उसकी सास, जेठ-जेठानी, रोहित सिंह भी उसके साथ गाली-गलौज व उसे प्रताड़ित करते हैं।

ससुराल वाले कम दहेज का ताना देकर उत्पीड़न कर रहे हैं। शुक्रवार को आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए बेरहमी से मारपीट की व दहेज में मोटी रकम व बाइक की मांग करने लगे। उसके द्वारा असमर्थता जताने पर उन्होंने उसे पहने हुए कपड़ों में बेटे के साथ धक्के देकर घर से निकाल दिया और बिना दहेज के वापस लौटाने पर जान से मारने की धमकी दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button