उत्तराखंडक्राइम

थाना सेलाकुई पुलिस ने किया मोटर साइकिल से संन्दिग्ध अवस्था मे घूमते हुए अवैध खुखरी के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

चोरी नकबजनी की घटनाओ की रोकथाम

सेलाकुई, uttrakhandprime24x7।  जनपद मे चोरी नकबजनी की घटनाओ की रोकथाम हेतु पूर्व मे जेल गये अपराधियों के विरुद्ध सत्यापन करने व वर्तमान स्थिति की जानकारी करने हेतु श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद देहरादून के द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अनुपालन में *श्रीमान पुलिस अधीक्षक देहात के निर्देशन व श्रीमान क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर महोदय के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सेलाकुई द्वारा* आवश्यक दिशा निर्देशों के साथ थाना क्षेत्र मे पुलिस टीम गठित कर चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिस पर गठित टीमों द्वारा दिनांक 22.08.23 को रात्रि मे चीता पुलिस टीम के द्वारा अभियुक्त सोयल खान को चैकिंग के दौरान मोटर साईकिल स्प्लेंडर के साथ देहरादून रोड गुरुद्वारा के पास थाना क्षेत्र सेलाकुई से एक अवैध खुखरी के साथ गिरफ्तार किया गया।

जिस संबंध में थाना सेलाकुई पर अभियुक्त सोयल खान के विरुद्द धारा 25/4 शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया ।

अभियुक्त का नाम पता

1- सोयल खान पुत्र अब्दुल रहमान निवासी टीचर कालोनी थाना सहसपुर जनपद देहरादून उम्र 20 वर्ष

बरामदगी

एक अदद अवैध खुखरी

एक मोटर साईकिल नम्बर UK16DA-1746

पुलिस टीम

1-हे0का0 चन्द्रपाल

2-का0 उपेन्दर भंण्डारी

थाना सेलाकुई देहरादून

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button