Dehradunउत्तराखंडक्राइम

थाना रायपुर से गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्त एवं थाना डालनवाला से वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

थाना रायपुर से गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्त एवं थाना

Dehradun, Uttrakhandprime24x7 

देहरादून। श्री दलीप सिह कुँवर पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद देहरादून द्वारा अपराधों की रोकथाम एवं वाँछित अपराधियों/वारंटियों की धरपकड हेतु अभियान चलाया जा रहा है जिसके अनुपालन में श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर महोदया श्रीमती सरिता डोभाल एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी डालनवाला महोदया डॉ0 पूर्णिमा गर्ग के निकट पर्यवेक्षण मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डालनवाला द्वारा फरार एवं वांछित अभियुक्तों/ वारटिंयो की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु अलग-अलग पुलिस टीमें गठित की गई, जिसके क्रम में गठित पुलिस टीम द्वारा जेल से छूटे अपराधियों के सत्यापन करते हुए प्रभावी सुरागरसी-पतारसी करते हुए फरार वारंटियो/वाँछित अभियुक्तों के सम्भावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है । इसी क्रम मे *दिनांक 12-09-2023 को थाना डालनवाला चौकी आराघर पुलिस द्वारा 01 नफर वारंटी राजेश अग्रवाल पुत्र श्री बी0पी0 अग्रवाल निवासी- 18/2, नेमी रोड, कोतवाली डालनवाला, जनपद देहरादून उम्र 51 वर्ष सम्बन्धित वाद सं0- 1839/15 धारा- 138 NI Act व वाद सं0- 2013/2022 धारा- 289/504 भादवि को दबिश देकर उसके मस्कन से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त पूर्व से कई मामलों में वांछित चल रहा था एवं गिरफ्तारी से लगातार बच रहा था। अभियुक्त थाना रायपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 315/2023 धारा- 2/3 गैंगस्टर एक्ट में भी वांछित चल रहा था।

अभियुक्त/वारंटी को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

नाम पता अभियुक्त

राजेश अग्रवाल पुत्र श्री बी0पी0 अग्रवाल निवासी- 18/2, नेमी रोड, कोतवाली डालनवाला, जनपद देहरादून उम्र 51 वर्ष

पुलिस टीम

1- उ0नि0 ना0पु0 पंकज महिपाल, चौकी प्रभारी आराघर, कोतवाली डालनवाला जनपद देहरादून

2- का0 917 ना0पु0 विजय सिंह, कोतवाली डालनवाला, जनपद देहरादून

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button