Srinagarउत्तराखंडदुखद

तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मारकर तीन वाहनों को किया चकनाचूर, एक जख्मी

तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मारकर तीन वाहनों को किया चकनाचूर, एक जख्मी

दिनांक/09/09/2024

Srinagar Garhwal

Uttarakhandprime 24×7 

श्रीनगर गढ़वाल। नेशनल हाइवे 58 पर बांसवाड़ा के समीप एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पर खड़े तीन वाहनों पर जोरदार टक्कर मार दी। कार की टक्कर से तीनों वाहन चकनाचूर हो गए। टक्कर मारने वाले वाहन में सवार चार लोगों में से एक व्यक्ति को गम्भीर चोट आई है। उसे बेस अस्पताल श्रीनगर भर्ती किया गया है। कोतवाल होशियार सिंह पंखोली ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन में कुल चार लोग सवार थे। जिनमें से एक को चोट आई है। उसे अस्पताल ले जाया गया था। सभी लोग बदरीनाथ से यात्रा कर अपने राज्य उत्तर प्रदेश जा रहे थे। बताया जा रहा है कि वाहन चालक को नींद की झपकी आ गयी थी। इसके कारण वाहन अनियंत्रित हो गया और ये हादसा हो गया। वाहन ने एक यूटिलिटी, एक कार और एक स्कूटी को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी किसी ने भी कोतवाली में किसी भी प्रकार की तहरीर नहीं दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button