उत्तराखंडक्राइम

तीन लाख की स्मैक सहित दो नशा तस्कर दबोचे

तीन लाख की स्मैक सहित दो नशा तस्कर दबोचे

दिनांक/19/02/2025

Pauri/Uttarakhandprime 24×7 

पौड़ी। पहाड़ों में नशा तस्करी करने वाले दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिनके कब्जे से 10.3 ग्राम स्मैक बरामद की गयी है।

जानकारी के अनुसार बीती शाम थाना लक्ष्मण झूला पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र में कुछ नशा तस्कर नशीले सामान की तस्करी हेतू आने वाले हैं। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने क्षेत्र में चैकिंग अभियान चला दिया। इस दौरान पुलिस को बैराज बाईपास तिराहे के पास दो संदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखायी दिये। पुलिस ने जब उन्हंे रूकने का इशारा किया तो वह सकपका कर भागने लगे। इस पर उन्हे घेर कर दबोचा गया। तलाशी के दौरान उनके पास से 10.3 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में उन्होने अपना नाम मोहित रावत पुत्र संजय सिंह रावत, निवासी डुंग्रीपंथ श्रीनगर ,जनपद पौड़ी, मूल पता बड्यास्यूं काण्डा, जनपद रूद्रप्रयाग व अभिषेक रावत पुत्र आनंद सिंह रावत, निवासी परागडेरी उफल्डा, श्रीनगर बताया। पुलिस ने उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हंे जेल भेज दिया गया है। बरामद स्मैक की कीमत तीन लाख रूपये बतायी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button