Dehradunउत्तराखंड

तस्मिया एकेडमी में सजी मोहब्बत और भाईचारे की महफिल

एक शाम भाईचारे के नाम” कवि सम्मेलन व मुशायरा आयोजित

Date/16/02/2026

Dehradun/Uttarakhand prime 24×7 

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित तस्मिया एकेडमी, 1 इंदर रोड में एनएपीएसआर, बल्ड फ्रैंड्स और इंसाफ़ की दस्तक की जानिब से रविवार को “एक शाम भाईचारे के नाम” शीर्षक से कवि सम्मेलन एवं मुशायरा आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. एस. फारुख़, अध्यक्ष हिमालय वेलनेस देहरादून ने की। मुशायरे में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी धनंजय उपाध्याय तथा पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के ओएसडी सय्यद मोहम्मद कासिम की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ आर के बख़्शी व के जी बहल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में प्रेम, सौहार्द और आपसी एकता का संदेश देना था। शायरी और कविता की इस महफ़िल में शहर के प्रतिष्ठित रचनाकारों ने अपने-अपने अंदाज़ में मोहब्बत, इंसानियत और सामाजिक सरोकारों की बात कही। मुशायरे का आगाज़ डॉ एस फारुख़, धनंजय उपाध्याय, सैय्यद मोहम्मद कासिम, केजी बहल, अंबिका सिंह रूही, मोहम्मद शाह नज़र, मोनिका मंतशा व आरिफ़ ख़ान ने शमा रोशन कर किया।

अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ. एस. फारुख़ ने कहा कि हम सब एक ही मां-बाप की औलाद हैं और देश के विकास के लिए मिल-जुलकर कार्य करना समय की आवश्यकता है। मुख्य अतिथि धनंजय उपाध्याय ने कहा कि आज के व्यक्तिवाद के दौर में भाईचारे की बात करना भी मानो अपराध समझा जाने लगा है, लेकिन आज जो भाईचारे की शमा रोशन हुई है, उससे देश में एकता का उजियारा अवश्य फैलेगा। केजी बहल ने अपने विचार रखते हुए कहा कि समाज से नफ़रत मिटाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए। सैय्यद मोहम्मद कासिम ने कहा कि वर्तमान समय में इस प्रकार की महफ़िलें बेहद आवश्यक हैं, क्योंकि यही आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं। मुशायरे में शायरों ने अपने कलाम से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम के आयोजन में एनएपीएसआर के आरिफ़ ख़ान, इंसाफ़ की दस्तक के मोहम्मद शाह नज़र तथा बल्ड फ्रैंड्स के सुमित गर्ग और मोनिका मंतशा की प्रमुख भूमिका रही। सभी अतिथियों और श्रोताओं का आभार व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर एम. एम. मुस्तफ़ा, अफ़ज़ल ज़मीर बैग, इकराम अंसारी, डॉ. अनवर अहमद, अफ़साना सुल्तान, गिरीश पंत, कविता खान, तौसीफ़ खान, मौलाना अब्दुल वाजिद, सय्यद दानिश, डॉ. असगर अली, अमर सिंह, संजय कुमार, आनंद सिंह, नवल बहुगुणा, रजनी बहुगुणा, संगीता नौटियाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। यह आयोजन सचमुच भाईचारे, एकता और मोहब्बत के संदेश से ओतप्रोत एक यादगार शाम साबित हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button