Dehradunउत्तराखंड

ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के तहत गोबिंदगढ़ में हुआ जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के तहत गोबिंदगढ़ में हुआ जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

Dehradun, Uttrakhandprime24x7

देहरादून। बसंत विहार थाना द्वारा आयोजित ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के तहत गोबिंदगढ़ की राजीव कॉलोनी में क्षेत्रवासियों के साथ एक कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें मानवाधिकार सामाजिक न्याय संगठन के प्रदेश कानूनी सलाहकार राजकुमार तिवारी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सपने को साल 2025 तक उत्तराखंड राज्य को नशा मुक्त बनाने के मिशन में उत्तराखंड पुलिस लगातार काम कर रही है।

उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर पुलिस ने नशे के खिलाफ युवाओं को जागरूक करने के लिए एक अभियान चलाया है। इस मौके पर वसंत विहार थाने आए हुए कमल सिंह रावत क्षेत्र वासियों से कहा उत्तराखंड पुलिस पहले से ही ऑपरेशन सत्य और ड्रग फ्री देवभूमि जैसे अभियान चला रही है और अब उत्तराखंड पुलिस ने प्लान तैयार किया है, जिसके तहत युवाओं को कई माध्यमों से जागरूक किया जाएगा। इस मौके पर वाइल्डलाइफ के अवकाश प्राप्त वैज्ञानिक टी एन जोहार ने लोगों को ड्रग्स से कैसे बचा जाए जानकारी दी। इसके लिए सभी को जागरूक होना पड़ेगा। इस मौके पर किशोर न्याय बोर्ड की सदस्य निरुपमा, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की मंडल उपाध्यक्ष रेखा निगम, मीरा देवी, रूम देवी, संजय मिश्रा, मुकेश, धर्मेंद्र, प्रदीप मिश्रा, युवा मोर्चा के मंत्री संजय, विजय, अनिल ठाकुर आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button