Rudraprayagउत्तराखंड

डीएम विशाल मिश्रा ने की जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा

चारधाम यात्रा से पहले सुधारेगी पेयजल व्यवस्था, डीएम ने दिए सख्त निर्देश

Date/25/02/2026

Rudraprayag/Uttarakhand prime 24×7 

रुद्रप्रयाग। आगामी चारधाम यात्रा को निर्बाध और सुगम बनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने जिला कार्यालय सभागार में जल जीवन मिशन की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि यात्रा शुरू होने से पहले यात्रा मार्ग और प्रमुख पड़ावों पर पेयजल व्यवस्था चाक-चौबंद की जाए।

जिलाधिकारी ने विशेष रूप से निर्देशित किया कि यात्रा मार्ग के सभी शौचालयों और विश्राम स्थलों पर नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने जल संस्थान और जल निगम के अधिकारियों को संभावित जल संकट वाले क्षेत्रों की पहचान कर उनके लिए अग्रिम कार्य योजना तैयार करने को कहा। डीएम ने कहा कि तीर्थयात्रियों को पेयजल के लिए किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।

बैठक में ’जल जीवन मिशन’ के अंतर्गत चल रहे कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने एफएचटीसी (नल कनेक्शन) के लक्ष्यों को शत-प्रतिशत हासिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हर ग्रामीण परिवार तक स्वच्छ जल पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्यों की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए उन्होंने सोशल ऑडिट रिपोर्ट पर भी विस्तार से चर्चा की। पेयजल लाइनों के निर्माण में वन क्षेत्र से संबंधित आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए डीएम ने वन विभाग और पेयजल विभाग को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए ताकि योजनाओं के क्रियान्वयन में देरी न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button