
Date/05/04/2026
Dehradun/Uttarakhand prime 24×7
देहरादून। देहरादून जिले में एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर प्रभावी रोक लगाने के लिए गठित क्विक रिस्पॉन्स टीम -क्यूआरटी द्वारा सतत प्रवर्तन कार्यवाही की जा रही है। टीम ने नगर निगम देहरादून क्षेत्र में विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर निरीक्षण करते हुए 4 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए। जिला प्रशासन को 9 शिकायतें एलपीजी गैस की आपूर्ति के सम्बन्ध में मिली थी, जिस पर यह कार्रवाई की गई। जिला खाद्य पूर्ति विभाग देहरादून द्वारा एलपीजी गैस की आपूर्ति, सिलेंडर उपलब्धता या अन्य किसी प्रकार की समस्या को लेकर तत्काल कार्रवाई की जा रही है। देहरादून जिले में रविवार को 15000 से अधिक उपभोक्ताओं को घरेलू तथा 1972 उपभोक्ताओं को व्यवसायिक गैस सिलेंडर की आपूर्ति की गई। घरेलू के साथ ही व्यवसायिक एलपीजी गैस सिलेंडर का लोड निंरतर बढाया जा रहा है।




