Dehradunउत्तराखंडक्राइम

डालनवाला क्षेत्र में हुई चोरी, नकबजनी तथा वाहन चोरी की 03 अलग-अलग घटनाओं का दून पुलिस ने किया अनावरण

अपराध कर अपराधियों का बचना हुआ मुश्किल

दिनांक – 09/02/2024

Dehradun, Uttarakhand prime 24×7 

कोतवाली डालनवाला :-

1- दिनांक 08-02-2024 को वादी श्री तरुण कुमार पुत्र स्व0 श्री अमरनाथ निवासी 12 कस्तूरबा रोड, डालनवाला, देहरादून द्वारा थाना डालनवाला पर एक प्रार्थना पत्र दिया कि दि0 31-01-2024 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनकी स्कूटी सं0 UK 07 DR 4302 सफेद रंग रोजगार तिराहा निकट सर्वे चौक से चोरी कर ली है, लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली डालनवाला पर मु0अ0सं0 – 30/2024 धारा- 379 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

 

2- वादी श्री दीपक कुमार पुत्र शंकर निवासी 03 सालावाला हाथीबड़कला न्यू कैन्ट रोड डालनवाला, देहरादून द्वारा एक प्रार्थना पत्र दि0 06-02-2024 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा रात्रि वादी के घर में घुसकर उनका वीवो कम्पनी का मोबाईल फोन चोरी कर लेने के संबंध में दिया गया, जिस पर कोतवाली डालनवाला पर मु0अ0सं0 31/2024 धारा- 380 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

 

3- वादी श्री पवन कुमार पुत्र श्री पूर्णमासी निवासी गंगाग्रीन वैली सालावाला, हाथीबड़कला, देहरादून द्वारा एक प्रार्थना पत्र दिया कि दि0 08-02-2024 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा वादी के दरवाजे की कुण्डी तोड़कर घर में घुसकर उनका वीवो कम्पनी का मोबाईल फोन व 260 रु0 चोरी कर लिये गये है, लिखित तहरीर के आधार पर थाना डालनवाला पर मु0अ0सं0 32/2024 धारा- 457, 380 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

लगातार हुई चोरी व नकबजनी की घटनाओं केे दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा प्रभारी निरीक्षक डालनवाला को घटनाओं का अनावरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये, जिस पर थाना डालनवाला में अलग-अलग टीमों का गठन किया गया, गठित पुलिस टीम द्वारा सूचना तन्त्र को सक्रिय कर घटनास्थल के आस-पास व संभावित स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन कर वाहन चोरी, नकबजनी आदि के अनावरण हेतु सुरागरसी-पतारसी करते हुए दिनांक 09.02.2024 को अभियुक्त (1) रोहित बिष्ट उर्फ तेड़ू पुत्र महिपाल सिंह बिष्ट निवासी- एमडीडीए कालोनी, चन्दर रोड, थाना डालनवाला, जनपद देहरादून उम्र 20 वर्ष को मु0अ0सं0- 30/2024 धारा- 379/411 भादवि से सम्बन्धित चोरी की गई स्कूटी सं0 UK 07 DR-4302, (2) सार्थक त्यागी उर्फ विन्नी पुत्र स्वर्गीय टीनू त्यागी निवासी 60 सालावाला, थाना डालनवाला, देहरादून उम्र 20 वर्ष, (3) रितेश कुमार पुत्र किशोर कुमार निवासी 3 सालावाला थाना डालनवाला देहरादून उम्र 22 वर्ष को मु0अ0सं0- 31/2024 धारा- 380/411/34 भादवि में चोरी किये गये वीवो कम्पनी के मोबाईल फोन तथा (4) अभियुक्त आकाश भट्ट उर्फ अंडा पुत्र स्वर्गीय रमेश भट्ट निवासी- 50 बृजलोक कॉलोनी सालावाला थाना डालनवाला देहरादून उम्र 32 वर्ष को मु0अ0सं0- 32/2024 धारा- 380/457/411 भादवि में चोरी किये गये 01 मोबाईल व 260/-रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार सभी अभियुक्त नशे के आदी हैं, जिनके द्वारा अपने नशे की पूर्ति के लिए उक्त चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया था।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-*

 

(1) रोहित बिष्ट उर्फ तेड़ू पुत्र महिपाल सिंह बिष्ट निवासी- एमडीडीए कालोनी, चन्दर रोड, थाना डालनवाला, जनपद देहरादून उम्र 20 वर्ष सम्बन्धित मु0अ0सं0- 30/2024 धारा- 379/411 भादवि,

 

(2) सार्थक त्यागी उर्फ विन्नी पुत्र स्वर्गीय टीनू त्यागी निवासी 60 सालावाला थाना डालनवाला देहरादून उम्र 20 वर्ष सम्बन्धित मु0अ0सं0- 31/2024 धारा- 380/411/34 भादवि,

 

(3) रितेश कुमार पुत्र किशोर कुमार निवासी 3 सालावाला थाना डालनवाला देहरादून उम्र 22 वर्ष सम्बन्धित मु0अ0सं0- 31/2024 धारा- 380/411/34 भादवि,

 

(4) अभियुक्त आकाश भट्ट उर्फ अंडा पुत्र स्वर्गीय रमेश भट्ट निवासी- 50 बृजलोक कॉलोनी सालावाला थाना डालनवाला देहरादून उम्र 32 वर्ष सम्बन्धित मु0अ0सं0- 32/2024 धारा- 380/457/411 भादवि

 

*अभियुक्तगणों से बरामदगी का विवरणः-*

 

1- मु0अ0सं0- 30/2024 धारा 379/411 भादवि से सम्बन्धित एक स्कूटी सं0 UK-07-DR- 4302

 

2- मु0अ0सं0 31/2024 धारा 380/34/411 भादवि से सम्बन्धित एक वीवो कम्पनी का मोबाईल फोन

 

3- मु0अ0सं0 32/2024 धारा 457/380/34/411 भादवि से सम्बन्धित एक वीवो कम्पनी का मोबाईल फोन व 260/-रु0 नगद

 

*पुलिस टीमः-*

 

1- उ0नि0 प्रवीण पुण्डीर, कोतवाली डालनवाला, देहरादून

2- उ0नि0 नवीन जोशी, कोतवाली डालनवाला, देहरादून

3- अ0उ0नि0 अरविन्द कुमार, कोतवाली डालनवाला, देहरादून

4- हे0का0 323 मनोज यादव कोतवाली डालनवाला, देहरादून

5- का0 237 ना0पु0 अनिरुद्ध, कोतवाली डालनवाला, देहरादून

6- का0 36 ना0पु0 सुरेन्द्र मेहरा, कोतवाली डालनवाला, देहरादून

7- का0 917 ना0पु0 विजय सिंह , कोतवाली डालनवाला, देहरादून

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button