Dehradunउत्तराखंड

डाक विभाग दुनिया के 140 देशों में पहुंचाएगा बदरीनाथ-केदारनाथ का प्रसाद

डाक विभाग दुनिया के 140 देशों में पहुंचाएगा बदरीनाथ-केदारनाथ का प्रसाद

दिनांक/06/09/2025

Dehradun/Uttarakhandprime 24×7 

देहरादून। अब भक्त भारतीय डाक से स्पीड पोस्ट से घर बैठे ही दोनों धाम (बदरीनाथ और केदारनाथ) का प्रसाद मंगा सकते हैं। भारत में ही नहीं, विदेशों में बैठे भक्त भी बदरीनाथ और केदारनाथ धाम का प्रसाद मंगा सकते हैं। हर साल बड़ी संख्या में दुनिया भर से भक्त उत्तराखंड चारधाम के दर्शन करने के लिए उत्तराखंड आते हैं, फिर भी सीमित संख्या में ही भक्त यहां दर्शन कर पाते हैं, क्योंकि उत्तराखंड चारधाम के कपाट सिर्फ छह महीने की खुलते हैं। वहीं कुछ भक्त ऐसे भी हैं जो चाह कर भी उत्तराखंड चारधाम की यात्रा पर नहीं आ पाते हैं। अब ऐसे भक्तों के लिए बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने एक योजना शुरू की, जिससे भक्तों की घर बैठे ही बाब केदार और भगवान बदरी-विशाल का प्रसाद मिल सके। बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि देश-विदेश में मौजूद भगवान बदरीनाथ और केदारनाथ के भक्तों के घर तक प्रसाद पहुंचाने के लिए बीकेटीसी ने भारतीय डाक विभाग के साथ अनुबंध किया है, जिसके तहत भगवान बदरीनाथ और केदारनाथ धाम का प्रसाद सीधा लोगों के घरों तक स्पीड पोस्ट किया जाएगा।

बड़ी बात यह है कि भारतीय डाक विभाग केवल देश में ही नहीं, बल्कि भारत के बाहर 140 देशों तक न्यूनतम 24 घंटे और अधिकतम 72 घंटे के अंदर उत्तराखंड के इन दोनों महत्वपूर्ण धामों के प्रसाद को पहुंचाने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को धामों का प्रसाद पहुंचना सुनिश्चित करने के लिए बीकेटीसी ने डाक विभाग के साथ अनुबंध किया है, जिसके तहत पोस्ट ऑफिस के प्रतिनिधि बीकेटीसी के केनाल रोड कार्यालय से प्रसाद के पैकेट स्पीड पोस्ट के जरिए प्राप्त करेंगे।

भगवान बदरी विशाल और भगवान केदारनाथ जी की दीर्घकालिक पूजा करवाने वाले श्रद्धालुओं को पांच से दस वर्ष तक प्रति यात्रा वर्ष प्रसाद भेजा जाएगा। अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि देश में प्रसाद पहुंचने का काम शुरू हो चुका है। विदेश से भी जैसे ही कोई ऑर्डर आएगा वहां तत्काल प्रसाद भेजा जाएगा।

डाक विभाग अब तक 97 श्रद्धालुओं को प्रसाद पहुंच चुका है। इसके लिए काफी पहले ही भारतीय डाक विभाग और बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के बीच एमओयू साइन हो गया था, लेकिन व्यावहारिक रूप में सेवाएं हाल ही में शुरू हुई हैं। भारतीय डाक विभाग की तरफ से बताया गया है कि बदरीनाथ-केदारनाथ के अलावा उत्तराखंड कई और महत्वपूर्ण धामों का प्रसाद भी देश और विदेश में पहुंचने का काम किया जा रहा है। इसी तरह नैनीताल स्थित सुप्रसिद्ध कैंची धाम का प्रसाद भी विदेशों में भेजा जाएगा। इससे पहले भारतीय डाक विभाग दक्षिण भारत के मंदिरों से प्रसाद स्पीड पोस्ट द्वारा भेजता रहा है। डाक विभाग की उत्तराखंड शाखा से यहां के धामों का प्रसाद देश-विदेश में बैठे भक्तों तक पहुंचाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button