Dehradunउत्तराखंडक्राइम

डकैती की बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा गैंग चढ़ा दून पुलिस के हत्थे

देहरादून। डकैती की बड़ी घटना को अंजाम देने से पूर्व ही उत्तर प्रदेश का गैंग चढा दून पुलिस के हत्थे, नेहरू कालोनी क्षेत्र में डकैती की घटना को अंजाम देने आये 11 अभियुक्तों को नेहरूकालोनी पुलिस व एसओजी देहरादून की संयुक्त टीम ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से अवैध अस्लहे, चोरी के मोबाइल फोन व नगदी बरामद। पुलिस उपमहानिरीक्षक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून महोदय के द्वारा जनपद में निवासरत बाहरी, संदिग्ध व्यक्तियों के सत्यापन के लिये व्यापक स्तर पर अभियान चलाये जाने हेतु निर्देश दिये गये थे, जिसके अनुपालन में पुलिस अधीक्षक अपराध, पुलिस अधीक्षक नगर महोदय के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में थाना स्तर पर अलग-अलग टीमें गठित कर संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश हेतु नियमित रूप से चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

जिसके क्रम में थाना नेहरू कालोनी तथा एसओजी देहरादून की संयुक्त टीम को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि मोथोरावाला सीवर प्लांट के पास 10 से 12 लोग इक्ट्ठा होकर किसी बडी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। जिनके पास अवैध अस्लाह होने की भी सम्भावना है। उक्त सूचना पर थानाध्यक्ष नेहरू कालोनी मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे तो सीवर प्लांट के पास स्थित खाली मैदान में एक निर्माणाधीन मकान में पास पुलिस टीम को कुछ संदिग्ध व्यक्ति बैठे हुए दिखाई दिये, जिन्हें पुलिस टीम द्वारा घेर-घोट कर पकड लिया गया। पकडे गये व्यक्तियों से नाम पता पूछने पर उनके द्वारा अपना नाम 01रू संजय पुत्र गोली 02रू सोनू पुत्र बरसाती 03रू अविनाश कुमार पुत्र शिवनाथ 04रू श्रवण कुमार पुत्र आशाराम 05रू अमन कुमार पुत्र नीरज 06रू लवकुश पुत्र अंगद 07रू रणजीत पुत्र यज्ञ राम 08रू त्रिलोकी पुत्र नारायण 09रू धर्मेन्द्र पुत्र राजकुमार 10रू रामपाल पुत्र राजेन्द्र तथा 11रू मनीष पुत्र जसराम सभी निवासी गोंडा उत्तर प्रदेश बताया गया। अभियुक्तों की तलाशी लेने पर उनके पास से 02 छर्रे वाली पिस्टल 02 अदद खुखरी 28 मोबाइल फोन तथा 38810 रू0 नगद बरामद हुए। बरामद मोबाइल फोन व नगदी के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर अभियुक्तों द्वारा उन्हें हरिद्वार में अलग-अलग टप्पेबाजी की घटनाओं में चोरी करना तथा आज दीपनगर क्षेत्र एक चिन्हित किये गये घर में डकैती डालने के प्रयोजन से उक्त स्थान पर एकत्रित होना बताया गया। सभी अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार किया गया, जिनके विरूद्ध थाना नेहरू कालोनी में धारा 399, 402 भादवि तथा आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किये गये। अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां उन्हें जेल भेज दिया गया। पूछताछ का विवरणरू पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे सभी मूलरूप से गोंडा उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं तथा गैंग बनाकर टप्पेबाजी व अन्य आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते हैं, वे सभी कुछ दिन पूर्व ही देहरादून आये थे तथा कैलाश हास्पिटल में काम करने वाली उनकी एक परिचित महिला द्वारा उन्हें दीपनगर में 02 अलग-अलग कमरे किराये पर दिलवाये गये थे। उनकी देहरादून में किसी बडी घटना को अंजाम देकर वापस गोंडा लौटने की योजना थी। जिसके लिये उन्होंने नेहरू कालोनी क्षेत्र में रैकी कर एक घर को चिन्हित किया था तथा आज उसी घर में डकैती डालने के प्रयोजन से मोथोरावाला क्षेत्र में एकत्रित हुए थे। अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा वर्तमान में जारी कांवड यात्रा के दौरान हरिद्वार में अलग-अलग घाटों से टप्पेबाजी, चोरी की घटनाओं को अजांम दिया गया था, जिससे सम्बन्धित मोबाइल फोन व नगदी को अभियुक्तों के पास से बरामद किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button