Nanitalउत्तराखंड

झरने में नहाने से एक पर्यटक की संदिग्ध हालत में मौत

झरने में नहाने से एक पर्यटक की संदिग्ध हालत में मौत

दिनांक /14/04/2025

Nanital/Uttarakhandprime 24×7 

नैनीताल। कालाढूंगी थाना क्षेत्र के पवलगढ़ इलाके में एक पर्यटक की झरने में नहाते समय संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। बताया जा रहा कि पर्यटक अपने दो दोस्तों के साथ यहां घूमने आया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली निवासी विनय कक्कड़ (उम्र 46 वर्ष) अपने दो दोस्तों के साथ घूमने आया हुआ था। वो कालाढूंगी क्षेत्र के पवलगढ़ गांव स्थित एक रिसोर्ट में रुके हुए थे। रविवार की शाम तीनों जंगल के अंदर एक झरने पर नहाने गए। बताया जा रहा है कि नहाने के बाद जब तीनों वापस लौट रहे थे। तभी रास्ते में सीढ़ियां चढ़ते समय अचानक विनय का पैर फिसल गया. जिससे वो नीचे गिर गया। जिसकी वजह से उसके सिर पर गंभीर चोटें आई।

मौके पर उसके साथ मौजूद दोस्त गौरव छाबड़ा ने बताया कि हादसे के बाद वो तत्काल विनय को लेकर रामनगर के सरकारी अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने विनय को मृत घोषित कर दिया। गौरव ने बताया कि वो तीनों शुक्रवार सुबह ही दिल्ली से घूमने के लिए रामनगर आए थे। घटना के दिन ही उन्होंने झरने में नहाने का प्लान बनाया था। रामनगर थाना प्रभारी अरुण कुमार सैनी ने बताया कि सोमवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद डेड बॉडी परिजनों को सौंप दी गयी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों की पुष्टि हो सकेगी। परिजनों की ओर से अब तक कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button