Uttarkashiउत्तराखंड

जिलाधिकारी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

तहसील दिवस में दर्ज हुई 35 समस्याएं, अधिकांश शिकायतों का हुआ निस्तारण

उत्तरकाशी। आम जनता की समस्याओं के निस्तारण के लिए उत्तरकाशी जिले की तहसील डुंडा में मंगलवार को जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला की अध्यक्षता में तहसील दिवस एवं बहुउद्देश्यीय शिविर आयोजित हुआ। उधर पुरोला व जोशियाड़ा तहसील में भी सम्बंधित एसडीएम ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं गई। डुंडा में आयोजित तहसील दिवस में 35 समस्याएं व शिकायतें दर्ज हुई। अधिकांश शिकायतें एवं समस्याओं का अधिकारियों की उपस्थिति में मौके पर ही निस्तारण किया गया। डीएम अभिषेक रुहेला ने इस अवसर पर कहा कि तहसील दिवस पर आई समस्याओं और शिकायतों का संबंधित विभागीय अधिकारी गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ निस्तारण करें। तथा समस्या निस्तारण के बाद उसकी लिखित सूचना सक्षम अधिकारी को प्रस्तुत करें। तथा निस्तारण संबंधी रिपोर्ट की प्रतिलिपि शिकायतकर्ता को भी भेजी जाए। डीएम ने कहा कि इस संबंध में लापरवाही और उदासीनता कतई भी बर्दाश्त नही की जाएगी। उन्होंने कहा कि तहसील दिवस का उद्देश्य प्राप्त शिकायतों और समस्याओं का संबंधित विभागीय अधिकारियों ने तत्काल निस्तारण कराना है।

तहसील दिवस में अधिकांश समस्याएं बिजली पानी,सिंचाई नहर,भूमि सुधार,सड़क मार्ग को लेकर रही। हर्षमणि निवासी पंजियाला ने गांव में बिजली,पानी नही होने की शिकायत की गई। जिलाधिकारी ने तय समय पर सम्बंधित विभागों को समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। शिव सिंह रावत निवासी मातली द्वारा भूमि अधिग्रहण मामले की शिकायत की। जिस पर जिलाधिकारी ने बीआरओ व राजस्व विभाग को संयुक्त रूप से भौतिक सत्यापन कर दो सप्ताह के भीतर जांच कर निस्तारण करने के निर्देश दिए। ग्राम प्रधान थाती तनुजा चैहान ने एक किमी सड़क मार्ग निर्माण ग्रामीण निर्माण विभाग से कराने की मांग की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button