
Date/17/03/2026
Nanital/Uttarakhand prime 24×7
नैनीताल। फाटो पर्यटन जोन से सफारी करके लौट रहे पर्यटकों की जिप्सी व तेज रफ्तार कार की राष्ट्रीय राजमार्ग पर टक्कर हो गई। इस टक्कर में काशीपुर के दो बाइक सवार भी चपेट में आ गए।
करनाल मोहाली (पंजाब) निवासी शैफाली व ध्रुव अपने तीन बच्चों के साथ रामनगर आए थे। मंगलवार को वह सुबह की पाली में जिप्सी सफारी कर फाटो पर्यटन जोन से वापस लौट रहे थे।
साढ़े 10 बजे रामनगर से एक किलोमीटर पहले पेट्रोल पंप के समीप उनकी जिप्सी की रामनगर से काशीपुर जा रही कार से टक्कर हो गई।
दुर्घटना के दौरान काशीपुर से मजदूरी करने आ रहे बाइक सवार प्रतापपुर निवासी विकास व प्रताप सिंह भी घायल हो गए।
तीन घायलों को निजी अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बाइक सवार विकास व प्रताप को एसटीएच हल्द्वानी रेफर कर दिया। जबकि महिला पर्यटक शैफाली का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लिया है।




