
दिनाँक- 06/04/2024
Dehradun, Uttarakhandprime 24×7
थाना सहसपुर
दिनांक 05.04.2024 को वादी रमेश पंवार पुत्र श्री पुष्कर सिंह पंवार निवासी सोरना पो0 डोभरी थाना सहसपुर देहरादून के द्वारा थाना सहसपुर पर एक लिखित तहरीर दी गई की दिनांक 04/04/2024 को रुद्रपुर स्थित डिमरी की दुकान पर विपक्षी गण 1- अनिल पुत्र गंगाराम निवासी रुद्रपुर, थाना सहसपुर, देहरादून 2- सुनील पुत्र गंगाराम निवासी रुद्रपुर थाना सहसपुर देहरादून 3- दुर्गा देवी पत्नी गंगाराम निवासी रुद्रपुर थाना सहसपुर देहरादून के द्वारा उसकी हत्या करने के इरादे से उनके सिर पर लोहे के सरिया से वार किया गया तथा स्थानीय लोगो के द्वारा बीच बचाव करने के बाद विपक्षी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गये, तहरीर के आधार पर थाना सहसपुर पर मु0अ0सं0 110/2024 धारा 307/506 भादवि0 बनाम अनिल आदि पंजीकृत किया गया।
दौराने विवेचना आज दिनांक 06.04.2024 को थाना सहसपुर पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त मे नामजद मुख्य अभियुक्त अनिल पुत्र गंगाराम निवासी रुद्रपुर थाना सहसपुर देहरादून उम्र 27 वर्ष को बरौटीवाला से गिरफ्तार किया गया, जिसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया। अभियुक्त एक आदतन अपराधी है जो पूर्व में मारपीट तथा बलात्कार के अभियोग में भी जेल जा चुका है।
*गिरफ्तार अभि0 का नाम पता-*
1-अनिल पुत्र गंगाराम निवासी रुद्रपुर थाना सहसपुर देहरादून उम्र -27 वर्ष
*अपराधिक इतिहास-*
1- मु0अ0सं0-161/2020 धारा 323/504/506/427 भादवि0
2- मु0अ0सं0-179/2022 धारा 363/366ए/376डी भादवि0 व 5/6 पोक्सो एक्ट
3- मु0अ0सं0-110/2024 धारा 307/506 भादवि0
*बरामदगी-*
1- घटना में प्रयुक्त लोहे का सरिया
*पुलिस टीम*
1-उप निरीक्षक ओमवीर सिंह (विवेचक)
2-का01428 संदीप कुमार




