जगह-जगह किसान मेलों का आयोजन कराएगी एफएमसीएसएल ऑफ इंडियाः रामकुमार वालिया

Date/04/04/2026
Dehradun/Uttarakhand prime 24×7
देहरादून। किसान उपभोक्ता बहु राज्य सहकारी समिति लिमिटेड के निदेशक मंडल की एक आवश्यक सभा समिति के मुख्यालय नई दिल्ली में समिति के अध्यक्ष राम कुमार वालिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। सभा में सर्वसम्मति से कई निर्णय लिए गए।
बैठक के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए राम कुमार वालिया ने बताया कि 1100 सदस्यता शुल्क जमा करके व्यक्ति सदस्य बन सकता है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को सदस्य बनाया गया है और जिन्होंने रुपए 1100 जमा नहीं किए हैं उनको 30 अप्रैल तक रूपये 1100 जमा करने होंगे। उन्होंने कहा कि अगर वह यह नहीं करते हैं तो उनकी सदस्यता खत्म कर दी जाएगी। इसी के साथ जो हमारा सदस्य रुपए 1100 शुल्क देकर बनेगा, उसको कई सारे फायदे दिए जाएंगे उसको कंपनी द्वारा बीमा भी कराया जाएगा।
श्री वालिया ने कहा कि जो हमारा मेंबर बनेगा वह इफको एवम् नाफेड के खाद्य और अन्य प्रोडक्ट की फ्रेंचाइजी हमारे द्वारा ले सकता है। इसके अलावा जो व्यक्ति रुपए 5000 का हमारी कंपनी में शेयर लेता है वह हमारी कंपनी के मल्टी स्टोर भी खोल सकता है। यही नहीं, गांव में जो भी व्यक्ति 11 सदस्य बनाते हैं हमारी कंपनी उसे कंपनी का अध्यक्ष बनाएगी।
देहरादून, आजखबर। किसान उपभोक्ता बहु राज्य सहकारी समिति लिमिटेड के निदेशक मंडल की एक आवश्यक सभा समिति के मुख्यालय नई दिल्ली में समिति के अध्यक्ष राम कुमार वालिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। सभा में सर्वसम्मति से कई निर्णय लिए गए।