Rishikeshउत्तराखंड

छात्रसंघ समारोह को लेकर विवि प्रशासन व स्टूडेंट यूनियन आमने-सामने

छात्रसंघ समारोह को लेकर विवि प्रशासन व स्टूडेंट यूनियन आमने-सामने

दिनांक/14/09/2024

Rishikesh/Uttarakhandprime 24×7 

ऋषिकेश। श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के राजकीय महाविद्यालय ऋषिकेश परिसर में छात्रसंघ समारोह को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन और छात्रसंघ के बीच ठन गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से छात्रसंघ को स्पष्ट कह दिया गया है कि उनका कार्यकाल पूर्ण हो चुका है। अनुमति नहीं दी जा सकती। जबकि छात्रसंघ ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर राजनीतिक दबाव में काम करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि समारोह की अनुमति नहीं मिली तो 18 सितंबर से कॉलेज कैंपस में अनिश्चितकालीन तालाबंदी की जाएगी।

ऋषिकेश प्रेस क्लब में मीडिया से बात करते हुए छात्रसंघ अध्यक्ष हिमांशु जाटव ने बताया कि अप्रैल माह में विश्वविद्यालय प्रशासन से पत्र देकर छात्रसंघ समारोह की अनुमति मांगी थी। उस समय परीक्षाओं का हवाला देकर मामला टाल दिया गया। इसके बाद छात्रसंघ पदाधिकारी उच्च शिक्षा निदेशालय हल्द्वानी भी गए। जहां निदेशालय ने विश्वविद्यालय प्रशासन का अधिकार क्षेत्र बताकर मामले से पल्ला झाड़ लिया। इसके बाद छात्रसंघ ने विवि प्रशासन को 12 सितंबर को फिर पत्र लिखा।

छात्रसंघ अध्यक्ष हिमांशु जाटव ने आरोप लगाया कि वे एनएसयूआई छात्र संगठन से जुड़े हैं। इसलिए महाविद्यालय प्रशासन अन्य दलों के दबाव में आकर राजनीतिक भावना से काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष भी अक्टूबर माह में छात्रसंघ समारोह हुआ था। उस दौरान भी छात्रसंघ चुनाव का माहौल था और छात्रसंघ का कार्यकाल पूर्ण हो गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि जानबूझकर हमें अनुमति नहीं दी जा रही है। छात्रसंघ के पत्र का जवाब देते हुए विश्वविद्यालय निदेशक डा. एमएस रावत ने पत्र जारी कर रहा कि वर्तमान में कॉलेज कैंपस में छात्रसंघ चुनाव का माहौल बना हुआ है। दूसरी तरफ छात्रसंघ का कार्यकाल 30 जून को समाप्त हो चुका है। इसलिए समारोह करने की अनुमति नहीं दी जा सकती है। जिसके कारण समारोह होना असंभव है। छात्रसंघ महासचिव माधवेंद्र मिश्र ने विश्वविद्यालय प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि छात्रसंघ समारोह की अनुमति नहीं दी जाती है तो 18 सितंबर से कॉलेज में अनिश्चितकालीन तालाबंदी कर दी जाएगी। जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी महाविद्यालय प्रशासन की होगी उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन राजनीतिक दबाव में काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि छात्रसंघ एनएसयूआई का है इसलिए भी समारोह की अनुमति नहीं दे रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button