Dehradunउत्तराखंडक्राइम

चोरी के मोबाईल फोन के साथ 02 शातिर चोरों को डालनवाला पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार

चोरी के मोबाईल फोन के साथ 02 शातिर चोरों को डालनवाला पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार

Dehradun, uttrakhandprime24x7 

देहरादून । थाना डालनवाला पर श्री राकेश कुमार पुत्र श्री गिरधारी लाल निवासी कारगी चौक,कन्हैया विहार देहरादून ने आकर एक प्रार्थना पत्र इस बाबत कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा रायपुर रोड पैट्रोल पम्प के पास उनके वाहन संख्या UK07GA-7707 से उनका मोबाईल फोन विवो कम्पनी का Y-15 चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में दाखिल किया । प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना डालनवाला पर तत्काल मु0अ0सं0- 192/2023 धारा- 379 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद देहरादून एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर महोदय के द्वारा घटना के अनावरण हेतु दिये गये आदेश-निर्देशों के अनुपालन में व श्रीमान क्षेत्राधिकारी डालनवाला महोदय व प्रभारी निरीक्षक डालनवाला महोदय के निकट पर्यवेक्षण में कोतवाली डालनवाला पर घटना का सफल अनावरण करने हेतु एक टीम गठित की गयी। गठित टीम में नियुक्त अ0उ0नि0 केदार लाल द्वारा घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी कैमरों व संकलित साक्ष्यों का निरीक्षण किया गया। सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन करने तथा मुखविर खास की सूचना पर दो अभियुक्तों के नाम प्रकाश में आये जिनकी गिरफ्तारी हेतु थाना डालनवाला से गठित पुलिस टीम *अ0उ0नि0 केदार लाल व हे0का0 256 ईश कुमार द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर दोनों संदिग्ध व्यक्तियों को मंगला देवी इण्टर कालेज के पास से पकड लिया। पकडे गये संदिग्ध व्यक्तियों से उनका नाम पता पूछा तो उनके द्वारा अपना नाम रितिक वर्मा पुत्र राकेश वर्मा निवासी तरला अधोईवाला थाना रायपुर देहरादून उम्र-24 वर्ष तथा मनोज पुत्र जगदीश वर्मा निवासी आर0के0पुरम,अधोईवाला,थाना रायपुर देहरादूनउम्र-28 वर्ष बताया । उपरोक्त दोनों संदिग्ध व्यक्तियों से एक विवो Y-15 मोबाइल फोन रंग नीला, बरामद हुआ जो वादी का चोरी गया मोबाइल है । अभियुक्तगण को आज दिनांक-04.09.2023 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

*नाम व पता अभियुक्त-*

1-रितिक वर्मा पुत्र राकेश वर्मा निवासी तरला अधोईवाला थाना रायपुर देहरादून उम्र-24 वर्ष

2-मनोज पुत्र जगदीश वर्मा निवासी आर0के0पुरम,अधोईवाला,थाना रायपुर देहरादूनउम्र-28 वर्ष

 

*अभियुक्त से बरामद माल-*

एक विवो Y-15 मोबाइल फोन रंग नीला

 

*पुलिस टीम –*

1- अ0उ0नि0 केदारलाल , कोतवाली डालनवाला जनपद देहरादून।

2- हे0का0 256 ईश कुमार, कोतवाली डालनवाला,जनपद देहरादून।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button