
Dehradun, Uttrakhandprime24x7
देहरादून। थाना नेहरू कॉलोनी पर वीरेन्द्र पाण्डे पुत्र स्वे के पी पाण्डे निवासी 150/3 डी धर्मपुर देहरादून ने आकर एक प्रार्थना पत्र दिया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके आवास के बाहर धरमपुर से उनकी *स्कूटी वाहन संख्या UK07AA3538* चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में दाखिल किया । प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना नेहरू कॉलोनी पर तत्काल *मु0अ0सं0- 360/2023 धारा- 379 भादवि बनाम अज्ञात* पंजीकृत किया गया। *श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद देहरादून* एवं *श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर महोदय* के द्वारा घटना के अनावरण हेतु दिये गये आदेश-निर्देशों के अनुपालन में व *श्रीमान क्षेत्राधिकारी डालनवाला महोदय* व प्रभारी थाना नेहरू कॉलोनी महोदय के निकट पर्यवेक्षण में थाना नेहरु कालोनी पर घटना का सफल अनावरण करने हेतु एक टीम गठित की गयी। गठित टीम में नियुक्त उ0नि0 विकसित पवार द्वारा घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी कैमरों व संकलित साक्ष्यों का निरीक्षण किया गया। सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन करने तथा मुखविर खास की सूचना पर दो अभियुक्तों 1- शुभम अरोडा पुत्र सेवा राम निवासी टयूवेल के पास मदरासी कालोनी त्यागी रोड लख्खीबाग थाना कोतवाली देहरादून उम्र 19 वर्ष, 02- शिवम नाथ पुत्र धनीनाथ निवासी 15 रेस्ट केम्प मदरासी कालोनी त्यागी रोड लख्खीबाग थाना कोतवाली देहरादून उम्र 18 वर्ष को रिस्पना नगर नेहरु कालोनी में खाली प्लाट से पकड लिया। उपरोक्त दोनों व्यक्तियों से मुकदमा उपरोक्त एक अदद स्कूटी वाहन संख्या UK07AA3538 बरामद हुई । बरामदगी के आधार पर मुकदमें में धारा 411 आईपीसी की वृद्धि की गई l अभियुक्तगण को आज दिनांक-12.09.2023 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

*नाम व पता अभियुक्तगण-*
1- अभि0 शुभम अरोडा पुत्र सेवा राम निवासी टयूवेल के पास मदरासी कालोनी त्यागी रोड लख्खीबाग थाना कोतवाली देहरादून उम्र 19 वर्ष l
2- अभि0 शिवम नाथ पुत्र धनीनाथ निवासी 15 रेस्ट केम्प मदरासी कालोनी त्यागी रोड लख्खीबाग थाना कोतवाली देहरादून उम्र 18 वर्ष l
*अभियुक्त से बरामद माल-*
एक अदद स्कूटी वाहन संख्या UK07AA3538 चोरीशुदा|
पुलिस टीम –
1. उ0 नि0 विकसित पंवार चौकी प्रभारी फव्वारा चौक थाना नेहरु कालोनी l
2. का01525 मुकेश जोशी l
3. का0909 मुकेश कुमार
थाना नेहरु कालोनी




