Dehradunउत्तराखंडदुखद

चालक की तबियत खराब होने पर बस पलटी, यात्री सुरक्षित

बस चालक की तबियत होने से बस अनियंत्रित होकर सडक किनारे पलटी

देहरादून, uttrakhandprime24x7। बस चालक की तबियत होने से बस अनियंत्रित होकर सडक किनारे पलट गयी जिससे सवारियों को किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ। पुलिस ने चालक व एक अन्य को दून चिकित्सालय पहुंचाया।

मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब पौने पांच बजे क्लेमनटाउन थाना पुलिस को 112 कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई एक रोडवेज बस का एक्सीडेंट हो गया है। इस सूचना पर थाना क्लेमेंनटाउन से पुलिस बल मौके पर भेजा गया तो पाया कि चंद्रबदनी चैक मारुति सुजुकी शोरूम के सामने रोड की दूसरी साइड उत्तर प्रदेश परिवहन की बस नंबर यूपी 78 एचटी-9647 जो आईएसबीटी से दिल्ली जा रही थी। बस जिसको ड्राइवर राहुल उम्र 40 वर्ष चला रहा था मौके पर मौजूद लोगों एवं कंडक्टर से जानकारी की गई तो जानकारी मिली ड्राइवर कि अचानक तबीयत खराब होने से बस अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे नाली के ऊपर चढ़ गई। बस में लगभग 15 20 सवारियां मौजूद थी। जिसमें से एक सवारी महेंद्र को हल्की छोटे आई है। तथा बस चालक को भी चोट आई हैं। जिनको 108 एंबुलेंस के माध्यम से इंद्रेश हॉस्पिटल पहुंचाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button