NatureUttarkashiउत्तराखंड

चार लोगों पर गिरी आकाशीय बिजली, एक की मौत

चार लोगों पर गिरी आकाशीय बिजली, एक की मौत

उत्तरकाशी। uttarakhand prime 25/06/23

उत्तराखण्ड में मानसून के मौसम ने शुरू में ही अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। खेत में काम कर रहे चार लोग आकाशीय बिजली गिरने से घायल हो गए हैं। चारों लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान एक की मौत हो गई। मृतक के शव को पीएम के लिए भेजा गया है।

मिली जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी पुरोला के कंडियाल गांव के मदनी तोक में खेतों में काम कर रहे चार लोगों पर आकाशीय बिजली गिर गई। ग्रामीणों ने चारों लोगों को सीएचसी पुरोला पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया। घटना में चंद्र सिंह ज्याड़ा (55) पुत्र अजयपाल, निखिल (24) पुत्र खुशपाल, अशोक ( 18) पुत्र खुशपाल घायल हो गए। वहीं अभिषेक (26) पुत्र धृपाल ज्याड़ा की उपचार के दौरान मौत हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button